Bihar Tea: अब बिहार की चाय का चुस्की लेगा पूरा भारत, कृषि विभाग ने किया दावा; किसानो की होगी बंपर कमाई

Bihar Tea : हमारे पुरे भारत देश में चाय सभी की पसंद है, चाहे कोई भी राज्य हो हर कोई चाय को पीना पसंद करते है। ऑफिस हो या घर हो हर जगह आपको लोग चाय की चुस्की लेते मिल ही जायेंगे। और हमारे भारत देश में चाय का उत्पादन ज्यादातर असम और दार्जिलिंग (Darjeeling) में होता है।
दार्जिलिंग की चाय बहुत ही फेमस है। लेकिन आपको यहाँ जान कर ख़ुशी होंगी की अब आपके राज्य में भी चाय का उत्पादन होने की शुरुआत की जा रही है। बिहार के कृषि विभाग ने यह दावा किया है बिहार में भी असम और दार्जिलिंग (Darjeeling) जैसे ही चाय की खेती की जाएगी।
इसे पुरे भारत देश में प्रमोट किया जायेगा। आपको बता दे कि कृषि विभाग के मंत्री कुमार सर्वजीत जी ने टी इंडस्ट्री के लोगों के साथ मीटिंग की, जिसमे इस बात की चर्चा हुई कि चौथा कृषि रोड मैप के तहत बिहार में चाय उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार जैसी जगह पर चाय की खेती की जा रही है। अब कृषि विभाग चाय कि खेती को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है।
बिहार सरकार कर रही है चाय की ब्रांडिंग
कृषि विभाग के मंत्री कुमार सर्वजीत जी ने बताया कि वे बहुत ही जल्द उनके अधिकारियो के साथ मिलकर उन जिलों में जायेंगे जहा चाय की खेती की जा रही है। और वह के किसान से बात करेंगे कि अच्छी से अच्छी चाय की फसल उगाने के लिए क्या किया जाये|
जिससे चाय का उत्पादन अधिक मात्रा में हो, और उन्होंने ये भी कहा कि किसानो को जिस भी सुविधा की जरुरत होंगी उसमे कृषि विभाग उनकी मदद करेगा , इसके साथ ही बिहार की चाय की ब्रांडिंग भी कृषि विभाग खुद ही करेगा |
किसानो को किसी भी प्रकार से कोई भी दिक्कत नहीं होंगी |किसानो से चाय तक की मार्केटिंग की सारी जिम्मेदारी कृषि विभाग की होंगी। इसके अलावा, कुमार सर्वजीत ने कहा की अब वो दिन दूर नहीं जब पूरा भारत देश असम और दार्जिलिंग की चाय की तरह बिहार की चाय की चुस्की लेंगे।
चाय उत्पादन में इतने स्थान पर है बिहार
हमारे भारत देश में ऐसे बहुत से राज्य है जहा चाय की खेती की जाती है, और अब इसमें बिहार राज्य का भी नाम जुड़ जायेगा, आपको बता दे की भारत में सबसे ज्यादा चाय के उत्पादन के मामले में बिहार 5 वे स्थान में है। बिहार राज्य के किशनगंज के चार प्रखंडों के 25 हजार एकड़ में चाय की खेती की जा रही है. जहां से लगभग 20 लाख टन से ज्यादा चाय का उत्पादन किया जाता है।
महिलाओं के लिए डिजाइन किया जाएगा कृषि यंत्र
बिहार सरकार किसानो को चाय की खेती को सरल और आधुनिक बनाने के लिए कृषि यंत्र पर सब्सिडी भी देंगी। और यह कृषि यंत्र महिलाओ के देखते हुए डिज़ाइन किये जायेंगे जिससे महिलाओ को चाय के बागानों में काम करने में कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े और वे इस कृषि यंत्र का सरलता से उपयोग कर सके।
अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और ऐसे ही बिहार से रिलेटेड जानकारी के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहे।