आलू के अलावा इस बार ट्राई करे काफी हेल्दी और स्वास्दिष्ट सकरकंद चाट

ठंढी का मौसम हो और चाट की बात न हो ऐसा हो सकता है क्या। वैसे आज तक आप आलू की टिक्की वाली चाट बहुत खाये होंगे और और वो खाने में तो अच्छे लगते हैं, पर स्वस्थ की दृश्टिकोण से आपके लिए फायदे मंद नहीं होते। तो चलिए आज हम आपको शकरकंद (Sweet Potato) चाट के बारे में बताने जा रहे है। यह चाट एक खट्टी मीठी चाट होती है जिसके ऊपर अनार और तजा कटा हरा धनिया डाला जाता है। वैसे यह चाट किसी भी मौसम में अच्छी लगी हैं।
शकरकंद चाट की रेसिपी
इसे बनाने के लिए आपको निन्मलिखित चीजे चाहिए :-
- 250 से 300 ग्राम शकरकंद
- आवश्कयकता अनुसार अनार के दाने
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउड
- आवश्यकता अनुसार काला नमक
- आवश्यकतानुसार नमक
- 2/4 छूटा चम्मच पीसी चीनी
- 1 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 3 बड़े चम्मच इमली की चटनी
- 1 मुट्ठी कटा हरा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले आप सकरकंद को उबाल कर चील ले और बारे बारे टुकड़ो में उसे अच्छी तरह काट ले
- अब एक कटोरा (Bowl) ले और उसमे शकरकंद और जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला, काला नमक और चीनी डालें। फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- जब सकरकंद पाउडर और मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाये उसके बाद उसमे इमली की चटनी डाले और उसे हलके हाथो से मिक्स कर ले।
- और जब यह तैयार हो जाये तो इसे परोसने की कटोरे (serving bowl) में डाले और उसके बाद उस पर ऊपर से अनार के दाने डाल दे। फिर उसपर निम्बू का रस और तजा हरा धनिया कटा हुआ डाल दे।
और ये रही आप की शकरकंद की चाट तैयार।
क्या हैं शकरकंद के फायदे
शकरकंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन C, विटामिन D , विटामिन B6, डाएटरी फाइबर, पोटैशियम, सोडियम इत्यादि काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जो एक अच्छे स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। इसमें कैंसर से लरने की भी छमता होती हैं। यह हमारी आईसाइट में बृद्धि करती हैं। तथा यह हमारे मस्तिष्क के कार्य छमता को बढाती हैं। और अंततः हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।