मछुआरे के जाल में फंसी हवाई जहाज जैसी अजीबोगरीब मछली, चार आंखों वाली इस मछली को दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

Suckermouth catfish: बेतिया में एक अनोखी मछली देखने को मिली है। यह मछली लोगों में चर्चा का विषय बन गई है, सबके लिए यह कौतूहल का विषय है। बेतिया की एक नदी में मछुआरों के जाल में फंसकर यह मछली बाहर आई है। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस अनोखी प्रजाति की मछली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।
बेतिया जिले में लौरिया प्रखंड के सिसई ग्राम पंचायत के लाकड़ गांव में यह अनोखी मछली देखने को मिली है। इस गांव के पास एक नदी बहती है जिसमे से यह मछली मछुआरे के जाल में फसकर बाहर आई है। इस मछली की बनावट हवाई जहाज जैसी है।
अमेरिका से इसकी प्रजाति
इस मछली में अनोखी बात इसकी चार आंखे होना है। काले रंग की इस मछली को लोग सकरमाउथ कैटफ़िश (Suckermouth catfish) होना बता रहे हैं। यह मछली की प्रजाति आमतौर पर अमेरिका की नदियों में पाई जाती है।
यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली जिससे आसपास के लोग अधिक संख्या में इस अजीबोगरीब मछली को देखने आ रहे है। दर्शकों के बीच चार आंखों वाली यह मछली कौतूहल का विषय है।
जानकार बताते है कि सकरमाउथ कैटफ़िश खासकर अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। कहते है कि ऐसी मछलियां दूसरी मछलियों के अंडे खा जाती हैं। इस कारण से दूसरी प्रजाति की मछलियों के लिए यह मछली अभिशाप है।
मछली के सुरक्षित रखने का प्रयास
गांव के वीरेंद्र चौधरी ने बताया की इस प्रजाति की 2 मछलियां उन्होंने पास की नदी से पकड़ी हैं। अभी इन दोनो मछलियों को वीरेंद्र चौधरी के घर पर सुरक्षित रखा गया है। हालाकि इसकी सूचना गंडक विभाग को दे दी गई है।
सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि अमेरिका में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफ़िश को लोगो ने काफी समय पहले अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए लाया था। लेकिन कुछ समय बाद इस अजीब प्रजाति की मछली को लोगो ने नदियों में छोड़ दिया गया था। इसके बाद से गंडक, कोसी, गंगा जैसी नदियों में यह मछली दिखाई देती रहती है।
इस प्रजाति की मछली की प्रजनन क्षमता अधिक होती है। इस मछली का प्रजनन ज्यादा तेजी से होता है। यह मछली अन्य जलीय जीवों के लिए काल की तरह होती है। यह अन्य जलीय जीवों, उनके अंडो और दूसरी प्रजाति की मछलियों के अंडे खा जाती है। अन्य जलीय जीवों की सुरक्षा दृष्टि से पानी के इस मछली का होना अभिशाप है।
ये भी पढ़े