सब्जियों की खेती से किसान चाची ने कमाया नाम, बिहार के प्रसिद्ध किसानों में से है एक, ऐसे मिला पद्मश्री सम्मान

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी देश या समाज की तरक्की तब मानी जाती है जब वहां पुरूषों के साथ साथ महिलाओं का भी योगदान रहता है। इसी तरह से कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका प्रमुख रही है।

Story of Rajkumari Devi, the kisan chachi of Bihar
बिहार की किसान चाची राजकुमारी देवी की कहानी

आज हम बात करेंगे बिहार की एक महिला किसान की, जिनका नाम राजकुमारी देवी है। लेक‍िन, लोग इन्हें किसान चाची के नाम से जानते हैं।

किसान चाची ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल स्थिति में सब्जियों की खेती शुरू की थी और आज बिहार के प्रसिद्ध किसानों में उनका नाम शामिल है।

kisan chachi padma shri
किसान चाची को पद्मश्री से भी किया जा चुका है सम्मानित

इतना ही नहीं किसान चाची को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। खेत से पद्मश्री म‍िलने तक का उनका ये सफर बेहद ही द‍िलचस्प रहा है। आइए जानते हैं उनके सफलता की कहानी।

खैनी बेचते थे पति, सब्जी की खेती कर कमाया मुनाफा

kisan chachi at kbc
KBC में अमिताभ बच्चन के साथ किसान चाची राजकुमारी देवी

भारत कृषि प्रधान देश के साथ साथ पुरुष प्रधान देश भी माना जाता है। लेकिन, इसके बावजूद भी बिहार कि महिला किसान राजकुमारी देवी ने कृषि के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी हैं।

बिहार के कृषि विभाग ने ट्वीट कर उनके सफलता की कहानी दिखाई है। उन्होंने बताया कि उनके पति खैनी बेचने का काम करते थे।

kisan chachi bihar
बिहार कि महिला किसान राजकुमारी देवी

घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्होंने 2008 से सब्जी और फल की खेती करना शुरू किया और आज वो देश भर की महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।

उन्होंने बताया कि पहले वे किसी काम को लेकर सरकारी पदाधिकारियों से नीचे बैठकर बात करती थीं। आज उन्हें विशेष सम्मान मिलता है। उन्हें पैसे के साथ साथ नाम और ख्याति भी खूब मिली है।

kisan chachi rajkumari devi
2008 से सब्जी और फल की खेती करना शुरू किया

सिर्फ 2 महीने में मिलती है इनकम

किसान चाची के नाम से मशहूर राजकुमारी देवी नाम की महिला किसान ने बताया कि सब्जी की खेती कर किसानों को सिर्फ 2 महीने में ही लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

kisan chachi story
किसान चाची के नाम से मशहूर राजकुमारी देवी

उन्होंने बताया कि बहुत अच्छी तरह से सोच समझकर उन्होंने केवल सब्जी की खेती की सब्जी के व्यापार से उन्हें खूब लाभ मिला।

किसान चाची ने बताया कि सरकार 100 रूपये में 65 रूपये केवल किसानों में खर्च करती है। बाकी के 35 रूपये अन्य विभागों में खर्चे जाते हैं। सरकार लगातार किसानों के हित में काम करती रहती है। इसलिए किसानों को भी खेती की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।