Ranchi – Varanasi Vande Bharat: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर से पथराव, बोगी हुई क्षतिग्रस्त

Stone pelting again on Vande Bharat train in Bihar

बिहार में एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) उपद्रवियों के निशाने पर आई है। सासाराम ने शरारती तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पर पथराव किया है। जिस वजह से ट्रेन की बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह घटना शुक्रवार की शाम वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन (Ranchi – Varanasi Vande Bharat) के साथ घटी है। हालांकि इस घटना के दौरान अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

करवंदिया स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के पास से गुजरी असमाजिक तत्वों ने ट्रेन के बोगी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

कोच संख्या C7 पर पथराव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनारस से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या C7 पर पथराव किया गया है। ऐसा बताया जा रहा कि ग्रैंड कार्ड रेल सेक्शन के सासाराम जंक्शन से जब ट्रेन खुली तो ट्रेन में एस्कॉर्ट पार्टी कोच में गस्ती कर रही थी।

इसी बीच कोच संख्या C7 के सीट नंबर 25, 26, 27 के दक्षिण साइड की खिड़की के कांच पर पथराव किया गया, जिससे कांच क्रैक हो गया।

नहीं बक्शे जाएंगे असामाजिक तत्त्व

अब इसको लेकर रेलवे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरपीएफ (RPF) इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जाएगा।

और पढ़ें: Bihar Mausam: बिहार में रुक गया आंधी और बारिश का दौर; अब बढ़ेगी गर्मी, जानिए मौसम का हाल

बिहार में पहले भी वंदे भारत पर हो चूका है पथराव

आपको बता दे की बिहार में वंदे भारत (Vande Bharat) पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इस साल के शुरूआती महीने यानि जनवरी में ही 3 हफ्तों के अंदर वंदे भारत पर चार बार पत्थरबाजी की गई थी।

जिसके बाद रेल प्रशासन ने कई कदम उठाये थे और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगा था। लेकिन अब एक बार फिर से पथराव की घटना सामने आयीं हैं।

लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मालूम हो की वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भारत में ही किया जाता है और देश में फिलहाल कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं।

और पढ़ें: Bihar Cancelled Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, बिहार की कई ट्रेनें हुई रद्द, यहाँ देखिए लिस्ट

और पढ़ें: Bihar Panchayati Raj Vibhag Bharti 2024: 6570 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस दिन से करे आवेदन