SSC Exam Calendar 2024: GD कांस्टेबल, MTS, CHSL, CGL, दिल्ली पुलिस सहित कई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, कब होगी परीक्षा?

भारत सरकार के अधीन संगठन कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी वर्ष 2024 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी सरकार के विभिन्न विभागों के समूह ‘ग’ और ‘ख’ की भर्ती आयोजित करता है।
इस कैलेंडर में एसससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत 12 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि जारी कर दी है। आईये जानते है इन भर्तियों के लिए परीक्षाएं कब आयोजित होगी?
पहली तीन भर्तियां डिपार्टमेंटल
एसएससी कैलेंडर 2024 के अनुसार साल की पहली बड़ी भर्ती 01 फरवरी 2024 को सेलेक्शन पोस्ट फेज – 12 के लिए निकलेगी। एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-12 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 तक है। इस भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में होगी।
इस कैलेंडर के अनुसार पहली तीन भर्तियां डिपार्टमेंटल हैं जिसके नोटिफिकेशन क्रमशः 5 जनवरी, 12 जनवरी, 19 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे।
कब होगी दिल्ली पुलिस में भर्ती?
दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 15 फरवरी 2024 को जारी होगा। 14 मार्च 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे और इस भर्ती के लिए परीक्षा मई-जून 2024 में ली जाएगी।
वहीँ जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 29 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा मई-जून 2024 में होगी।
कब होगी CHSL और MTS 2024 की भर्ती?
इसके बाद सीएचएसएल (10+2) भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 02 अप्रैल 2024 को आएगा। वहीँ 01 मई 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून-जुलाई 2024 में इसकी परीक्षा होगी।
इसके साथ ही एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 07 मई 2024 को जारी होगा। SSC MTS 2024 की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त 2024 में होगी।
कब होगी एसएससी सीजीएल 2024 की परीक्षा?
एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती सीजीएल 2024 का नोटिफिकेशन 11 जून 2024 को आएगा। 10 जुलाई 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीजीएल 2024 की परीक्षाएं सितंबर-अक्टूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
स्टेनो ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 16 जुलाई 2024 को आएगा। परीक्षा अक्टूबर नवंबर 2024 में होगी।
कब होगी एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 की भर्ती?
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 23 जुलाई 2024 को जारी होगा। अक्टूबर नवंबर 2024 में परीक्षा होगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2024 को जारी होगा। 27 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। दिसंबर 2024 – जनवरी 2025 तक परीक्षा होगी।
