खुशखबरी: बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर पर पैसों की बौछार, डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान; जाने डिटेल्स

Shower of money on the creator of Bihar

Bihar Tourism-बिहार सरकार ने क्रिएटर की जिंदगी संवारने की जिम्मेवारी उठा ली है| जी हां सही सुना आपने बिहार सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया के क्रिएटर में एक अलग उत्साह देखने को मिल रही है|

बिहार के क्रिएटरों में खुशी की लहर

इस खबर को सुनते हैं बिहार के क्रिएटरों में धूम मची हुई है| डिजिटल युग के इस जमाने में दुनियाभर से लोग इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं| ऐसे लोगों के लिए बिहार सरकार का पर्यटन विभाग एक नया तोहफा लेकर सामने आया है।

बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वाले बिहार के युवाओं को सरकार की तरफ से हजारों रुपए का इनाम दिया जाएगा। बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम एवं पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने इस प्रतियोगिता का शुरुआत कर दिया है।

बीते शुक्रवार को बिहार सरकार के द्वारा एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के सारे छोटे से बड़े मशहूर क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया था|Shower of money on the creator of Bihar

तेजस्वी ने बाहरी इनफ्लुएंसर को बिहार आने के लिए किया आमंत्रित

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए भारत देश के सभी मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व वीडियो क्रिएटर को बिहार आने का निमंत्रण दिया है|

जानकारी देते हुए बताया यहां हजारों की संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद है,बस जरूरत है तो लोगों को यहां की सुंदरता से रूबरू कराने का,और यह काम सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो डालकर आसानी से किया जा सकता है|

बिहार की असली तस्वीर अब दिखेगी

जैसे ही बड़े बड़े क्रिकेटरों के द्वारा बिहार के पर्यटन स्थल की वीडियो व फोटोस अपलोड की जाएगी वैसे-वैसे लोगों की रूच घूमने के प्रति बढ़ेगी|आमतौर पर देखा जाए तो अब तक बिहार को लोग बाहरी राज्य में बेहद हल्के में नापते हैं|

लेकिन पर्यटन के क्षेत्र में बिहार बहुत तेजी से विकसित कर रहा है, और सरकार भी विकास कार्य तेजी से करा रही है| दिन प्रतिदिन नए-नए परियोजना के साथ पर्यटन स्थल की नव निर्माण किया जा रहा है| इन सब के पीछे सरकार का मकसद है लोगों को बताया जाए कि बिहार में बहुत कुछ है| सरकार के इस प्रयास से बिहार के लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

Shower of money on the creator of Bihar

इस तारीख को कार्यक्रम का आयोजन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 14 सितंबर तक होने वाला है| इस प्रतियोगिता में आम लोग भी शिरकत कर सकेंगे इसका अहम उपदेश केवल और केवल बिहार के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को लोगों तक पहुंचाना है|

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा पर्यटन विभाग पर्यटकों को बिहार के पर्यटन स्थल का भ्रमण करने के साथ उन्हें जगह का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उपदेश से इस रील मेकिंग प्रतियोगिता की शुरुआत कर रहा है|

ये भी पढ़े:-Vande Bharat Express: पटना-रांची के बाद इन दो जगह से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए सर्वे के आदेश; जाने डीटेल्स