बिहार: 24 घंटे के भीतर आरा में दूसरा कत्ल, युवक को मुंह में मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

भोजपुर जिले के आरा में पिछले 24 घंटे के भीतर दो दो मर्डर का मामला सामना आया है, ताजा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है जहाँ शुक्रवार की सुबह हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हमलावर आठ-दस की संख्या में थे।
मृतक 23 वर्षीय विक्की कुमार उसी गांव के निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र था। हत्या करने का आरोप सलेमपुर गांव के कुछ लोगों पर लगाया जा रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि बरौली गांव निवासी विक्की कुमार शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घर से गांव के मोड़ स्थित एक दुकान की ओर गया हुआ था जिस दौरान उसे गोली मार दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे तथा जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ला रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया।
भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दूबे ने बताया कि हत्या के पीछे पैसे से उपजे विवाद की बात सामने आ रही है, पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मर्डर का एक और मामला पीपरा गांव की है जब धनंजय सिंह गुरुवार की देर शाम छत पर बैठे थे, तभी दोनों हथियार बंद छत पर पीछे से चढ़ गए और उनके सीने में गोली मार दी। दूसरी ओर मृतक की भावज सीमा देवी ने बताया कि धनंजय सिंह ने एक व्यक्ति को चार लाख रुपए कर्ज दिए थे, जिसे मांगे जाने पर टाल-मटोल किया जा रहा था।