Science City Bihar: बिहार में साइंस सिटी का हो रहा है निर्माण, आप भी देखिए नजारा

Science city is being constructed in Bihar

बिहार में कई तरह के निर्माण कार्य अपनी प्रगति पर है। इसी क्रम में बिहार में साइंस सिटी का भी निर्माण कार्य जारी है। अब राज्य के लोग भी विज्ञान की दुनिया की सैर कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस निर्माणाधीन साइंस सिटी के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद इसकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिन्हें आप भी देख कर वाह कह उठेंगे।

पटना में साइंस सिटी का हो रहा निर्माण

दरअसल बिहार की राजधानी पटना में मोइनुल हक स्टेडियम के समीप साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक दिवंगत डॉ. अब्दुल कलाम की याद में यह साइंस सिटी बनाया जा रहा है।

Construction of Science City near Moinul Haq Stadium in Patna
पटना में मोइनुल हक स्टेडियम के समीप साइंस सिटी का निर्माण

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 फ़रवरी 2024 को इस निर्माणाधीन साइंस सिटी का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। सीएम के साथ जदयू नेता संजय झा भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।

बिहार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि

यह साइंस सिटी बिहार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी। बिहार में बन रहा साइंस सिटी दुनिया के बेहतरीन केन्द्रों में अपना एक अलग स्थान बनाएगा।

Chief Minister Nitish Kumar took stock of the Science City under construction
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन साइंस सिटी का लिया जायजा

पटना में बनाए जा रहे इस साइंस सिटी की खासियत की बात करे तो इसमें पांच गैलरी बनाए जा रहे हैं। हर गैलरी में लगभग आठ से दस प्रदर्शनी लगाए जाएंगे।

जिसके तहत बीए साइंटिस्ट गैलरी, स्पेस एस्ट्रोनोमी गैलरी, बॉडी एंड माइंड गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी में प्रदर्शनी लगाए जाने की तैयारी चल रही है।

प्रमुख वैज्ञानिकों और इंडियन स्पेस प्रोग्राम की मिलेगी जानकारी

जब सीएम नीतीश कुमार साइंस सिटी के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने बारीकी से हर एक काम के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं मौजूद पदाधिकारी उन्हें पूरी योजना से अवगत कराते दिखे।

जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस साइंस सिटी में प्रमुख वैज्ञानिकों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही इंडियन स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी भी इसमें दी जाएगी।

400 करोड़ की लागत से 20.48 एकड़ जमीन पर हुआ निर्माण

इसके अलावा लोगों को मानव शरीर के अंगों की उपयोगिता और कार्बन फुटप्रिंट के बारे में भी बताया जाएगा। जो लोग यहां साइंस सिटी देखने आएंगे उन्हें स्कूली सिलेबस से संबंधित विज्ञान के अलग-अलग सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी।

This science city is being built on 20.48 acres of land near Moin Ul Haq Stadium
मोईन उल हक़ स्टेडियम के पास 20.48 एकड़ जमीन पर बन रहा यह साइंस सिटी

पटना मोईन उल हक़ स्टेडियम के पास बन रहा यह साइंस सिटी 20.48 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसके निर्माण में 400 करोड़ रुपये की लागत आई है। सीएम नीतीश कुमार ने साल 2019 में इसका शिलान्यास किया था।

और पढ़ें: Bihar Airport News : बिहार के इस जिला में शुरू होगा हवाई सेवा और रनवे के लिए 5 करोड रुपए जारी

और पढ़ें: Bihar Bullet Train : बुलेट ट्रेन का खाका में बदलाव बिहार में यहां बनेगा स्टेशन