SBI Bharti 2023: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 6000 से अधिक पदों पर बंपर बहाली, जानिए कैसे करे आवेदन, इस राज्य में सबसे ज्यादा भर्ती

sbi apprentice bharti 2023

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) देश का सबसे बड़ा बैंक है। जिसमें नौकरी पाना हर बैंकिंग अभ्यर्थी का सपना होता है। ऐसे में इन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है की वो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 6000 से अधिक पदों पर बंपर बहाली के लिए आवेदन कर उसमें शामिल हो सकते है।

एसबीआई (SBI) ने 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप निचे दिए गए लेख के जरिए इस बहाली से सबंधित साड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते और ये भी जान सकते है की इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

एसबीआई में 6160 पदों के लिए आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर में स्टेट बैंक के ब्रांचों में भर्तियां होंगी। इस बहाली के जरिए कुल 6160 अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आप  ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

sbi apprentice recruitment 2023
एसबीआई में 6160 पदों के लिए आवेदन शुरू

आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडि़डेट्स के पास 21 सितंबर 2023 तक का समय है। उम्मीदवार केवल एक राज्य में ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

क्या है योग्यता और उम्र?

अपरेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बात करें उम्मीदवारों क उम्र सीमा की तो इसमें आवेदन करने के लिए 20 साल से ज्यादा और 28 साल से कम उम्र वाले ही हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। इसके लिए आपको 60 मिनट का समय मिलेगा।

सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 31 अगस्त, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन विंडो की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्तूबर/नवंबर 2023

कितना लगेगा एप्लीकेशन फीस?

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करना जरूरी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 300 रुपये जमा करने होंगे।

इसके अलावा सभी वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के अप्लाई कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

SBI Apprentice के लिए कैसे करे आवेदन?

आप निचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके SBI Apprentice 2023 के लिए आवेदन कर सकते है:

  1. अपरेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Engagement of Apprentices Under The Apprentices के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  6. अंत में आवेदन फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी करें।
  7. आवेदन होने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।

SBI Apprentice Online Application 2023 Direct Link

SBI Apprentice Notification 2023 PDF

किस राज्य में होगी सबसे ज्यादा भर्ती?

एसबीआइ ने अप्रेंटिस की भर्ती के लिए सभी राज्यों/यूटी के लिए कुल 6160 वेकेंसी की घोषणा की है। जिसमें सबसे अधिक राजस्थान के लिए  925 वेकेंसी है, जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के लिए 648 रिक्तियां निकाली गई हैं।

इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के लिए 412 वेकेंसी और बिहार के लिए 50 वेकेंसी विज्ञापित की गई हैं। अन्य राज्यों के लिए घोषित रिक्तियां की संख्या SBI अप्रेंटिस भर्ती 2023 अधिसूचना में ऊपर दिए लिंक से देखें।

और पढ़े: रेलवे स्टेशन या चलती ट्रेन में रील्स बनाना पड़ेगा महंगा, फॉलोवर्स की जगह बढ़ जाएगी मुश्किलें, जान लीजिए क्या है नियम

और पढ़े: Bihar Teacher Bharti: बिहार में जल्द होगा एक और शिक्षक बहाली का आयोजन, शिक्षा विभाग ने शुरू किया काम, जानिए कब आएगी भर्ती