बंगाल का पता देकर रूसी नागरिक ने बना लिया आधार कार्ड, फिर घुमा पूरा भारत! अंत में बिहार में ऐसे पकड़ाया

हमेश देश में आधार कार्ड एक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और यह पहचान पत्र केवल भारतीय नागरिक ही ले सकते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की भारत का यह आधार कार्ड एक रूस के व्यक्ति ने भी बनवा लिया ।

इतना ही नहीं उसने आधार कार्ड बनाकर पूरा भारत भी घूम लिया, पश्चिम बंगाल के पते का यह आधार कार्ड असली है या नहीं, यह जांच का विषय है। रूसी नागरिक के नाम-फोटो के साथ आधार रहना ही बड़ी बात है।

बिहार में नहीं बनी बात

भारत के तमाम हिस्सों में घूमने के बाद यह व्यक्ति जब बिहार आया तो इसके लिए मुश्किल हो गया, बिहार के नालंदा महाविहार के धम्म नालंदा विपश्यना केंद्र से उसे हिरासत में लिया गया है।

मामले को लेकर थानेदार ने बताया कि नव नालन्दा महाविहार के प्रोफेसर डॉ दीपांकर लामा द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला कार्यालय विदेशी शाखा को सूचना दी गयी कि एक रूसी नागरिक आये हैं। इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है।

image credit: amarujala.com

टूरिस्ट वीजा पर आया था भारत

सुचना मिलने के बाद इस बात की जाँच पड़ताल शुरू हुई जिसमें पाया गया कि रूसी नागरिक अलेक्जेंडर तमित्रि चेकों 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से भारत के कोच्चि आया था। 90 दिन का टूरिस्ट वीजा दिया गया था। यह 21 जनवरी 2021 तक वैध था। इसी बीच कोरोना आ गया।

भारत सरकार ने एग्जिट परमिट 30 सितंबर 2021 तक दी थी लेकिन वह वापस लौटने के बजाए अवैध रूप से भारत के कई राज्यों में समय बिता रहा था।

डॉक्यूमेंट मांगने के बाद हुआ खुलासा

मिली जानकारी के मुताबिक रूसी नागरिक 2 जुलाई को नव नालंदा महाविहार में 10 दिवसीय विपश्यना शिविर में विपासना करने के लिए पहुंचा था लेकिन यहाँ वह अपने मूल कागजात नहीं दे पाया। उसके पास जो डॉक्यूमेंट (वीजा एवं पासपोर्ट) की छाया प्रति थी उसे में एक बंगाल का आधार कार्ड भी मिला।

जिसके बाद महाविहार प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी, थानेदार ने बताया कि हिरासत में लिए गए नागरिक ने वीजा से भी छेड़छाड़ की है। वर्ष 2021 को 2024 कर भटकाने का काम किया गया है। इस मामले में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दे कि भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी नागरिक को आधार कार्ड निर्गत नहीं की जाती है, ऐसे में यह मामला बिलकुल फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाने का भी लग रहा है।