16 की उम्र में डॉक्टर 22 में आईएएस,फिर नौकरी छोड़ खड़ी की करोड़ की कंपनी-प्रेणादायक है कहानी

कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर| कई लोग ऑफिसर की कुर्सी तक पहुंचना चाहते हैं| लेकिन कुछ लोगों के लिए यह सब महज एक पड़ाव होता है|

ऐसे ही एक युवा का नाम है रोमन सैनी| रोमन सैनी एक डॉक्टर हैं और वह पूर्व आईएएस रह चुके हैं| और अब एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं|

Dr.Roman-Saini-IAS
मां गृहणी और पिता हैं इंजीनियर

रोमन सैनी ने 16 वर्ष की उम्र में सबसे मुश्किल एम्स परीक्षा पास की ही| इसके बाद उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके वह आईएएस ऑफिसर बन ग| लेकिन आईएएस बनना तो महज एक पड़ाव ही था|

जल्द ही आईएएस के पद से इस्तीफा देकर अनएकेडमी नाम की कंपनी खड़ी की| जिस कंपनी का नेटवर्थ इस वक्त 15000 करोड़ से ज्यादा है|

UPSC में मिला 18वां रैंक

अनएकेडमी के सह संस्थापक रोमन सैनी राजस्थान के रहने वाले हैं| उनके पिता इंजीनियर और मां गृहणी हैं| रोमन ने एमबीबीएस की पढ़ाई करके एम्स के NDDTC में बतौर जूनियर रेजिडेंट काम किया| यह किसी भी युवा के लिए सपने से कम नहीं है|

Dr.Roman-Saini-IAS
दोस्तों के साथ मिलकर खड़ी की कंपनी

लेकिन रोमन कहां यहां टिकने वाले थे| महज 6 महीने में ही यह नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी में झंड़े गाड़ने निकल पड़े| वह महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके आईएएस अधिकारी बन गए|

उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 18वीं रैंक हासिल की| उन्हें मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर के तौर पर तैनात किया गया|

कैसे आया डॉक्टर से IAS बनने का ख्याल

रोमन सैनी अपने एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जब मैं साल 2011 में एक डॉक्टर के रूप में कुछ मेडिकल कैंप्स में गया तो महसूस हुआ कि गरीबी बहुत खतरनाक चीज होती है|

Dr.Roman-Saini-IAS
कैसे आया डॉक्टर से IAS बनने का ख्याल

लोगों में उनकी सेहत, साफ-सफाई और पानी की समस्याओं को लेकर जागरूकता का अभाव था| इनका निदान आवश्यक था| लेकिन मैं बतौर डॉक्टर इन समस्याओं को दूर करने में असमर्थ था| उसी वक्त तय कर लिया कि सिविल सेवा में मुझे जाना जरूरी है|

दोस्तों के साथ मिलकर खड़ी की कंपनी

रोमन सैनी को आईएएस की कुर्सी भी ज्यादा दिन तक रास नहीं आई| उन्होंने जल्द ही पद से इस्तीफा देकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अनएकेडमी नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया|

Dr.Roman-Saini-IAS
महज 16 साल की उम्र में सबसे मुश्किल एम्स परीक्षा पास कर ली

इस स्टार्टअप का मुख्यालय बेंगलुरु में है| अब तो इस कंपनी सालाना टर्न ओवर 15000 करोड़ को पार कर गया है| ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म अनएकेडमी युवाओं के बीच काफी चर्चित है|

इस स्टार्टप के शुरू करने का मकसद था यूपीएससी कोचिंग के लिए छात्रों को एक मंच देना| जिसके लिए उन्हें लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत न पड़े|