बिहार में फिर से अधिकारियों का फेरबदल, 10 ऑफिसर्स का ट्रांसफर, 6 जिलों के बदले ADM

बिहार में एक बार फिर से अधिकारीयों को इधर से उधर तबादला यानि ट्रांसफर किया गया है। राज्य की नीतीश सरकार ने 26 फरवरी 2024 को बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया है।
इससे पहले केके पाठक के विभाग में भी फेरबदल किया गया था। जिसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला हुआ था। आईये जानते है नए बदलाव के तहत किस अफसर को कहाँ की जिम्मेदारी मिली है?
बिहार में फिर से अधिकारियों का फेरबदल
बिहार प्रशासनिक सेवा में हुए इस फेरबदल को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
ट्रांसफर किए गए इन 10 अधिकारियों में से 6 को अपर समाहर्ता यानी एडीएम बनाया गया है। जबकि चार जिलों में नये डीडीसी की पोस्टिंग की गयी है।
इनको बनाया गया अपर समाहर्ता
- पूर्वी चंपारण के चकिया के अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडे को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर सारण भेजा गया है।
- उप निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, पटना उपेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर सीवान भेजा गया है।
- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, तेघड़ा, बेगुसराय अमरेंद्र कुमार पंकज को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर किशनगंज भेजा गया है।
- गया में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर पदस्थापित आरती को खगड़िया के अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर भेजा गया है।
- संयुक्त आयुक्त, विभागीय जांच, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर मनोज कुमार को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर बनाया गया है।
- जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण, बेतिया कुमार रवींद्र को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पश्चिमी चंपारण, बेतिया बनाया गया है।
इन जिलों को मिले नए उप विकास आयुक्त
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पटना के उप सचिव मनन राम को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सीतामढी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, पूर्णिया राजेश्वरी पांडे को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कैमूर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमित कुमार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कटिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी मुकेश कुमार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सीवान के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
और पढ़ें: Sarkari Job: BPSC के बाद BSSC ने निकाली नई भर्ती, वेकेंसी के लिए भेजा प्रस्ताव
और पढ़ें: Ranchi Banaras Vande Bharat: रांची बनारस वंदे भारत से जुड़ी बड़ी खबर, एक क्लिक में पढ़े