1 करोड़ की लागत से बदलेगी भागलपुर स्टेडियम की सूरत, यही से बदली थी धोनी की किस्मत, जाने

भागलपुर जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जगदीशपुर बाजार के पास स्थित लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान की सूरत बदलने वाली है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम इस स्टेडियम को पूरे 1 करोड़ की लागत से फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण करेगी।

1 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रिपोर्ट्स की माने तो स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, बताया जा रहा है कि स्टेडियम के चारों और चारदीवारी का निर्माण, खेल प्रेमियों को बैठने के लिए सीढ़ीनुमा और प्लेयर्स के लिए दो प्रसाधन कक्ष का निर्माण किया जाएगा।

गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यहाँ भूमि पूजन भी किया गया, इस मौके पर विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले परिवार के सदस्य गोपीनाथ मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार भारती, निविदादाता मितेश कुमार ने फीता काटकर इस शुभ काम का श्रीगणेश किया।

धोनी ने की थी शानदार बल्लेबाज़ी 

बताते चले कि इस मैदान पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था, जी हाँ आपने सही पढ़ा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैदान पर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक भी लगाया था।

दरअसल 2004 मेंं भागलपुर के सैंडिस स्टेडियम में एसपी आरके मिश्रा ने सद्भावना कप कराया था। सद्भावना कप के दौरान धोनी ने अपने करियर का पहला हेलीकॉप्टर शॉट लगाया था।

मैच में जब धोनी बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब उनके दूसरी छोड़ पर खड़े थे बासुकी नाथ मिश्रा, वो बताते है कि विपक्षी टीम के गेंदबाज की यॉर्कर गेंद पर धोनी ने यह शॉट खेला था और गेंद सर्किट हाउस व नवाबबाग कॉलोनी मार्ग तक पहुंच गई थी। धोनी ने यह मैच अपने दम पर जीताया था।