Weather Report: इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम हो जाएगा कूल-कूल

relief from heat in these states

भीषण गर्मी की मार झेल रहे राज्यों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बहुत जल्द ही उनको कभी 36 तो कभी 39 और 40 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है।

भारत के मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आने वाले कुछ समय के अंदर बारिश की संभावनाएं जताई हैं। जिसके बाद से इन राज्यों का मौसम कूल-कूल होने वाला है। आईये जानते है विभिन्न राज्यों की Weather Report.

कई राज्यों को बारिश के चलते मिलेगी राहत

एक ओर जहाँ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को बारिश के चलते उमस से राहत मिलने वाला है। वहीँ दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भी तापमान तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में 09 अप्रैल 2024 तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे है। वहीं, बिहार में सोमवार यानी 08 अप्रैल को ऐसे मौसम की संभावनाएं हैं।

09 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में भी 10 अप्रैल तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे रहने की संभावनाएं

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 से 17 अप्रैल 2024 के बीच बारिश की गतिविधियों के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे या आसपास रहने की संभावनाएं हैं।

हालांकि, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहेगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक तट, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सप्ताह के कुछ दिन तक गर्मी सताएगी।

हालांकि, राहत की बात ये है कि ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सप्ताह के कुछ दिन लू चलने की संभावनाएं कम हैं।

Conclusion

भारत अप्रैल-जून की अवधि में अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहा है और तापमान में पहले से ही बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने खेती, निर्माण और अन्य क्षेत्रों में खुले इलाके में काम करने वाले श्रमिकों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में चेताया है।

IMD ने हाल ही में कहा था कि – “इस साल अप्रैल-जून में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और मध्य व पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने की आशंका है।”

और पढ़ें: Vande Bharat Sleeper: यहाँ चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और बाकी डिटेल्स

और पढ़ें: EV News: तैयार हो जाइए! आ रही है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, जानिए फीचर्स