Bihar Tourism: देश और दुनिया से बिहार घूमने आए 6.74 करोड़ टूरिस्ट, बन गया रिकॉर्ड, इन दो शहरों ने की जमकर मेजबानी

बिहार पर्यटन की ओर सरकार लगातार ध्यान दे रही है, और इस बात की गवाही तजा आंकड़ें भी दे रहे है। जिसके अनुसार इस वर्ष बिहार में कुल 6.70 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ है।
जो पिछले साल के विदेशी टूरिस्टों की संख्या से 3 गुणा अधिक है। ये बिहार की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र के बढ़ते हुए योगदान के लिए शुभ संकेत है। आईये जानते है पूरी रिपोर्ट।
बिहार में कुल 6.70 करोड़ पर्यटक घूमने आए

दरअसल इस साल बिहार में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में इस वर्ष अक्टूबर तक रिकार्ड 6.74 करोड़ पर्यटक घूमने आये हैं। जो बिहार के लिए अच्छी बात है।
जिसमें 6.70 करोड़ देसी और 3.62 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। ये बाते बिहार पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में जनवरी से अक्टूबर के बीच बिहार में कुल 6.70 करोड़ पर्यटक घूमने आए।
पिछले साल के विदेशी पर्यटकों की संख्या की तुलना में यह आंकड़ें तीन गुणा अधिक है। मालूम हो कि वर्ष 2022 में लगभग 86 हजार 829 विदेशी पर्यटक बिहार पहुंचे थे।
पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह बना राजगीर
बात करे यदि इन पर्यटकों के सबसे पसंदीदा जगह के बारे में तो वो बिहार का राजगीर बन गया है। बिहार घूमने आने वाला हर दूसरा पर्यटक नालंदा जिले में स्थित राजगीर की सैर करता है।
पर्यटन विभाग के आंकड़े से इस बात का खुलासा हो रहा है। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से सितंबर के बीच तीन करोड़ 24 लाख से अधिक पर्यटक राजगीर घूमने आए है।
इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार आने वाले सैलानियों को राजगीर का लोकेशन कितना पसंद आ रहा है। राजगीर में मलमास मेले के वजह से भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राजगीर के बाद पटना, गया और वैशाली का नंबर
वहीं देसी पर्यटकों को राजगीर के बाद राजधानी पटना सबसे ज्यादा पसंद आया है। राजगीर के बाद सबसे ज्यादा 57 लाख 14 हजार देसी पर्यटक पटना घूमने आए। वहीं विदेशी पर्यटकों की पसंद गया, बोधगया और वैशाली बना है।
2023 के सितंबर तक गया में 58 हजार, वैशाली में 48 हजार 770, जबकि बोधगया में 43 हजार 521 विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचे। ऐसे में पर्यटकों का दूसरा डेस्टिनेशन बोध गया है, जहां कुल 1.59 करोड़ टूरिस्ट आए।
राजगीर और गया आनेवाले पर्यटकों के बीच काफी फासला है, लेकिन यदि बात विदेशी पर्यटकों की करें तो उनका पसंदीदा पर्यटक स्थल गया और बोधगया है। जहां क्रमश: 60 और 50 हजार विदेशी पर्यटक घूमने आए थे।
Bihar Tourism Data 2023
जगह | देसी पर्यटक | विदेशी पर्यटक |
---|---|---|
राजगीर | 3.24 करोड़ | 37,797 |
पटना | 57.14 लाख | 6,842 |
बोधगया | 12.82 लाख | 43,521 |
मुजफ्फरपुर | 10.91 लाख | 259 |
नालंदा | 9.07 लाख | 35,040 |
गया | 7.38 लाख | 58,007 |
वैशाली | 3.52 लाख | 48,770 |
बांका | 5.55 लाख | 774 |
पिछले 5 वर्षों में बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्या
वर्ष | देसी | विदेशी | कुल |
---|---|---|---|
2023(अक्टूबर) | 6.70 करोड़ | 3.62 लाख | 6.74 करोड़ |
2022 | 2.53 करोड़ | 86829 | 2.54 करोड़ |
2021 | 25.02 लाख | 1046 | 25.51 लाख |
2020 | 56.44 लाख | 3.08 लाख | 59.44 लाख |
2019 | 3.39 करोड़ | 10.93 लाख | 3.49 करोड़ |
बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी
बिहार में विदेशी पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए बीते दिनों बिहार के डिप्टी सीएम सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जापान भी गए थे।
वहां उन्होंने जापानी टूर ऑपरेटरों से मुलाकात की और उनसे बिहार आने वाले जापानी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी करवाने का आग्रह किया। गौरतलब है की बिहार आने वाले विदेशी टूरिस्टों में सर्वाधिक संख्या जापानी पर्यटकों की ही होती है।
जबकि पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ ब्रिटेन के दौरे पर गए थे। इसके साथ-साथ बौद्ध पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिये हेलीकॉप्टर सेवा की शुुरुआत भी की गई है।
इसके अलावा बिहार पर्यटन विभाग की ओर से Bihar Tourism Content Writing Competition 2023 का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अपनी लेखन कला का प्रदर्शन करके युवा लाखों का इनाम जीत सकते है।
और पढ़े: Cheapest Onion Market : बिहार में यहां मिल रहा है ₹35 प्याज तो ₹60 में चने की दाल लोगों की लगी भीड़