Bihar Tourism: बिहार में पिछले साल आए रिकार्ड 8.21 करोड़ पर्यटक, ये शहर बने टूरिस्ट की पहली पसंद

बिहार में पर्यटन क्षेत्र के लिए पिछले साल काफी अच्छा रहा है। दिसंबर 2023 तक रिकार्ड 8.21 करोड़ पर्यटक बिहार घूमने आये हैं। इस बात का खुलासा पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़े से हुआ है।
पिछले 5 साल में बिहार में टूरिस्टों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आईये जानते है की बिहार के किस शहर में कितने टूरिस्ट घूमने के लिए आए है और इनमें कौन सा शहर टूरिस्ट की पहले पसंद बन गया है?
बिहार घूमने आए रिकार्ड 8.21 करोड़ टूरिस्ट
बिहार पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 तक रिकार्ड 8.21 करोड़ टूरिस्ट बिहार घूमने के लिए आए हैं। जिनमें 8.15 करोड़ देसी और 5.46 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो, साल 2023 के दौरान सबसे अधिक 3.22 करोड़ टूरिस्ट अगस्त महीने में पहुंचे। जबकि साल 2022 में महज 2.54 करोड़ पर्यटक बिहार पहुंचे थे। जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 86 हजार 829 थी।
बिहार में पिछले 5 साल में आए इतने पर्यटक
बिहार में पिछले 5 वर्षों के दौरान घूमने आए पर्यटकों की संख्या कुछ इस प्रकार है:
- साल 2023 में कुल 8.21 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 5.46 लाख विदेशी और 8.15 करोड़ देसी टुरिस्ट आए।
- साल 2022 में कुल 2.54 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 86 हजार विदेशी और 2.53 करोड़ देसी टुरिस्ट आए।
- साल 2021 में कुल 25.51 लाख पर्यटक आए जिसमें 1,046 विदेशी और 25.02 लाख देसी टुरिस्ट आए।
- साल 2020 में कुल 59.44 लाख पर्यटक आए जिसमें 3.08 लाख विदेशी और 56.44 लाख देसी टुरिस्ट आए।
- साल 2019 में कुल 3.49 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 10.93 लाख विदेशी और 3.39 करोड़ देसी टुरिस्ट आए।
बिहार के ये शहर बने टूरिस्ट की पहली पसंद

बिहार का राजगीर टूरिस्ट की पहली पसंद बन गया है। बिहार में घूमने आने वाला हर दूसरा पर्यटक नालंदा जिले के राजगीर की सैर जरूर करता है। पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में लगभग 3.3 करोड़ पर्यटकों ने राजगीर का भ्रमण किया।
जिसमें 3,32,00,304 देसी और 810,25 विदेश पर्यटक शामिल थे। इससे आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार आने वाले सैलानियों को राजगीर की खूबसूरत वादियां कितना आकर्षित कर रहा हैं।
बता दे की राजगीर में मलमास मेले के कारण भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिहार में पर्यटकों का दूसरा पसंदीदा डेस्टिनेशन बोध गया है, जहां 2023 में 20,48,808 टूरिस्ट आए।
अगर बात विदेशी पर्यटकों की करें तो उनका फेवरेट टूरिस्ट प्लेस गया और बोधगया है। जहां क्रमश: 96,328 और 87,899 हजार विदेशी पर्यटक भ्रमण को आये थे।
बिहार के किस शहर में आए कितने टूरिस्ट?

साल 2023 के दौरान बिहार के किस शहर में कितने पर्यटक घूमने के लिए आए? उसकी जानकारी निचे दी गई है:
- प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर आए पर्यटकों में राजगीर में 3.32 करोड़ देसी, जबकि 81,025 विदेशी पर्यटक पहुंचे।
- राजधानी पटना में 76.09 लाख देसी, जबकि 22,721 विदेशी पर्यटक घूमने आए।
- बोधगया में 19.60 लाख देसी और 87,899 विदेशी पर्यटक आए।
- मुजफ्फरपुर में 16.32 लाख देसी और 259 विदेशी पर्यटक आए।
- नालंदा में 14.16 लाख देसी और 62,855 विदेशी पर्यटक आए।
- गया में 10.37 लाख देसी और 96,328 विदेशी पर्यटक पहुंचे।
- वैशाली में 4.86 लाख देसी, तो 88,646 विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे।
- बांका में 7.03 लाख देसी और 774 विदेशी नागरिक पहुंचे।
- मुंगेर में 10.89 लाख देसी और 2744 विदेशी नागरिक पहुंचे।
- रक्सौल में 87, 332 देसी पर्यटक पहुंचे वहीं विदेशी नागरिकों की संख्या यहां शुन्य रही।
बिहार में 2023 के किस महीने में कितने पर्यटक आए?
साल 2023 के दौरान कुल 8,21,32,277 पर्यटक बिहार आए। 2023 के हर महीने में बिहार आने वाले टूरिस्टों की संख्या कुछ इस प्रकार है:
- जनवरी में 19,67,659 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- फरवरी में 27,61,491 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- मार्च में 32,46,227 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- अप्रैल में 22,62,841 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- मई में 18,99,844 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- जून में 20,72,927 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- जुलाई में 1,18,99,525 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- अगस्त में 3,22,48,540 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- सितंबर में 24,75,026 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- अक्टूबर में 66,03,831 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- नवंबर में 42,86,098 पर्यटक बिहार पहुंचे।
- दिसंबर में 1,04,08,268 पर्यटक बिहार पहुंचे।
बिहार के मेलों में पहुंचे पर्यटक
बिहार में हर साल कई महत्वपूर्ण मेलों का भी आयोजन किया जाता है। इनमें सोनपुर मेला, श्रावणी मेला, पितृपक्ष मेला इत्यादि शामिल है। इस दौरान भी देश-विदेश से पर्यटक बिहार पहुंचते हैं।
- 27 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक सोनपुर मेला में 79,73,700 देसी पर्यटक तो 145 विदेशी नागरीक पहुंचे।
- चार जुलाई 2023 से 31 अगस्त के बीच श्रावणी मेला में 77,08,159 देसी और 36 विदेशी पर्यटक पहुंचे।
- एक से 14 अक्टूबर के बीच लगने वाली पितृपक्ष मेला के दौरान 26,42,650 देसी और 41,092 विदेश पर्यटक मोक्ष नगरी गया पहुंचे।
- पितृपक्ष मेला के दौरान पुनपुन पहुंचने वाले देसी पर्यटकों की संख्या 263725 रही। वहीं, 41,551 विदेशी पर्यटक भी पहुंचे।
और पढ़ें: Bihar News : बिहार के इस जिला में शुरू हो रहा है पक्षियों का मेला आएंगे देश-विदेश के पक्षी
और पढ़ें: बिहार के 92 रेलवे स्टेशन को मिलेगा एयरपोर्ट वाला लुक, मिले इतने करोड़ रूपए