बिहार का बेस्ट ड्रामेबाज: मजदुर बनकर गाने वाला करोड़ो का मालिक निकला, जानिए मामला

Rakesh Ranjan Of Rohtas Owner Of 1.5 Crore Ancestral House And Farm

बिहार के रोहतास में कुछ दिन पहले ईंट-भट्‌ठे से एक मजदूर का कुमार सानू का गाना गाते वीडियो सामने आया था। इसके बाद ये वीडियो खूब वायरल भी हुआ। जब मीडिया ने मजदूर राकेश रंजन को लेकर पड़ताल की तो अलग ही मामला सामने आया।

राकेश की मां विंध्याचली देवी सरकारी शिक्षिका थीं अब वो रिटायर्ड हैं। उनके पिता दिनेश सिंह उर्फ दीनानाथ वर्तमान में करगहर के पास एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और डेढ़ लाख की बाइक से घूमते हैं।

laborer rakesh ranjan

डेढ़ करोड़ का घर और पुश्तैनी जमीन

राकेश रंजन नटवर थाना क्षेत्र के सरांव पंचायत के मुसवत गांव में रहते हैं। उनके पास डेढ़ करोड़ का घर है और पुश्तैनी जमीन भी है।

राकेश पूरे परिवार के साथ बिक्रमगंज स्थित अपने आलीशान मकान में रहते हैं। राकेश रंजन का मकान देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह मकान किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का है।

Rakeshs house and land of one and a half crores in the village

मीडिया ने सच्चाई जानने के लिए राकेश से बात भी की। इसमें राकेश ने बताया कि उनकी मां रिटायर्ड टीचर हैं। पिता अभी भी शिक्षक हैं।

ग्रेजुएट होने के बाद नौकरी ढूंढी, लेकिन नहीं मिली

कुछ दिन पहले ही उनकी शादी हुई है। गांव में उनके पास घर और जमीन सब कुछ है। उन्होंने बताया कि वो ग्रेजुएट हैं। सारी प्रॉपर्टी उनके माता-पिता की है।

खुद को एक असफल इंसान बताते हुए उन्होंने कहा कि ग्रेजुएट होने के बाद नौकरी ढूंढी, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गोल गप्पे की दुकान खोली।

राकेश का गाना गाते वीडियो सामने आया

वो भी नहीं चली। इसके बाद ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करने लगे। इसी भट्‌ठे से राकेश का गाना गाते वीडियो सामने आया था। राकेश यहां सिर्फ 15 दिनों से काम कर रहे थे।

shortcut way to get famous

मीडिया ने फिर ईंट भट्ठे के मालिक रंजीत से बात की। उन्होंने बताया कि राकेश उनके यहां पिछले 15-20 दिन से मुंशी का काम कर रहे हैं।

आजकल ये ट्रेंड में

वो बेरोजगार थे। नौकरी के लिए पेरशान थे। वो एक कलाकार हैं। प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि आजकल ये ट्रेंड में है। इससे इंसान को जल्दी प्लेटफॉर्म मिल जाता है।

Rakesh singing a song in the studio

लोगों का कहना है कि बड़ा सिंगर बनने की चाह में कुछ साल पहले राकेश ने गोलगप्पा बेचते हुए गाना गाकर फेमस होने की कोशिश की थी। लेकिन वो फेमस नहीं हो पाया। इसके बाद उसने ईंट भट्‌ठे पर गाना गाकर फेमस होने की कोशिश की।