BPSC Success Story: बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, बनी राज्य की पहली मुस्लिम महिला DSP

BPSC Success Story:- बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ के रतन चौक की रहने वाली रजिया सुल्तान ने इतिहास रच पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है| रजिया बीएससी परीक्षा के जरिए डीएसपी बनने वाली पहली मुस्लिम महिला बनी है|
लंबे इंतजार के बाद जारी हुए BPSC परीक्षा में यह कामयाबी हासिल कर ली है| रजिया के पिता एमडी असलम अंसारी बोकारो के बोकारो स्टील प्लांट में काम करते हैं|रजिया के इस कामयाबी से पूरे बिहारवासियों में खुशी दिखाई दे रही है|
पहले प्रयास में सफलता
जानकारी के लिए आपको बता दे की रजिया ने यह कामयाबी बीएससी परीक्षा की अपने पहले प्रयास में ही हासिल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो बीते 21 जून 2021 को रजिया बिहार सरकार के बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थी।
रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो साल 2021 में जारी बीएससी रिजल्ट के अनुसार कुल 40 अभ्यर्थियों को डीएसपी पद के लिए चयन किया गया था जिसमें एक नाम रजिया सुल्तान का भी शामिल था। इस लिस्ट में कुल चार अभ्यर्थी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते है।
इंजीनियर से डीएसपी तक का सफर
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए रजिया सुल्तान ने सफलता की कहानी सुनाई और बीएससी में सफलता पाने की यात्रा के बारे में बताया। रजिया मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ के निवासी हैं मगर उनकी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के बोकारो से हुई है।
रजिया के परिवार में कुल 6 बहन और एक भाई है जिसमें यह सबसे छोटी है। जानकारी के लिए आपको बता दे इनकी कुल पांच बहनों की शादी हो चुकी है और भाई MBA का कोर्स पूरा करने के बाद झांसी में नौकरी कर पैसे कमा रहा है।
यह भी पढ़े:-Sucess Story : टाटा ने दिखाई दरिया दिल, 3 करोड़ का दिया स्कॉलरशिप