बिहार: 2865 स्कूलों में होगी वर्षा जलसंचयन की व्यवस्था, 6 करोड़ 40 लाख रुपये की मंजूरी

बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बारिश के पानी संग्रह करने और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसके लिए प्रदेश भर से कुल 2865 विद्यालयों का चयन किया गया है।
राज्य में चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत सभी जिलों से पहले चरण में कुल 2865 विद्यालयों का चयन किया है जिनमें वर्षा जल संचय (Rain Water Harvesting) योजना पर 6 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इस राशि को मंजूरी दे दी है।
हर विद्यालय पर इतना होगा खर्च
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि चयनित प्रत्येक विद्यालय में 80 हजार रुपये वर्षा जल संचय पर खर्च होगा। फिलहाल वैसे विद्यालय का चयन किया गया है जहां 3 हजार वर्गफीट भौतिक संरचना का निर्माण क्षेत्र उपलब्ध है। जिस विद्यालय में पहले से वर्षा जल संचयके लिए अन्य योजना मद से भौतिक निर्माण कराया जा रहा है उस विद्यालय को इससे अलग अलग रखा जाएगा।
किस जिले से कितने स्कूल
- पटना 196
- नालंदा 131
- भोजपुर 114
- बक्सर 71
- रोहतास 118
- कैमूर 45
- गया 122
- जहानाबाद 42
- औरंगाबाद 92
- नवादा 65
- अरवल 39
- मुजफ्फरपुर 108
- सीतामढ़ी 63
- वैशाली 90
- शिवहर 12
- पूर्वी चंपारण 92
- पश्चिम चंपारण 62
- दरभंगा 77
- मधुबनी 122
- समस्तीपुर 110
- सारण 126
- सिवान 92
- गोपालगंज 56
- मुंगेर 71
- शेखपुरा 29
- लखीसराय 43
- जमुई 46
- खगडिय़ा 40
- बेगूसराय 84
- पूर्णिया 57
- कटिहार 57
- अररिया 45
- किशनगंज 25
- भागलपुर 106
- बांका 70
- सहरसा 47
- सुपौल 50
- मधेपुरा 50
वर्षा जल संचय के लिए भौतिक निर्माण की निगरानी विद्यालय प्रबंध समिति करेगी। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक इसकी निगरानी करेंगे। वर्षा जल संचय के बारे में विद्यालय के छात्र छात्रों को जानकारी दी जाएगी साथ ही संरक्षित जल को विद्यालय वाटिका के रख रखाव के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।