Push Pull Train: पटना-दिल्ली और मुंबई के बीच चलेगी देश की पहली पुश पुल ट्रेन; जाने रूट और किराया

Push Pull Train: भारतीय रेलवे के द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए एक नया ट्रेन चलाने की योजना बनाई है जिसका नाम पुशपुल ट्रेन रखा गया है| प्राप्त जानकारी के अनुसार कम खर्च और कम समय में अपने यात्रा को पूरा कर सकेंगे रेल यात्री, जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को पटना से दिल्ली और मुंबई के बीच चलाने की योजना है|
पुश पुल ट्रेन सामान्य बोगी वाली एक हाई स्पीड ट्रेन होगी| केंद्र सरकार के द्वारा नवंबर महीने के पहले सप्ताह में देश की पहली नॉन एसी Push Pull Train चलाने की घोषणा की गई है| चलिए लिए जानते हैं इस खबर को विस्तार से:-
Push Pull Train का रफ्तार और किराया
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पुशपुल ट्रेन, आपको बता दे की देश का यह पहले पुशपुल ट्रेन होगा। यह ट्रेन 22 कोच वाली होगी इसमें केवल जनरल और स्लीपर कोच होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको जनरल श्रेणी वाले टिकट लेने होंगे लेकिन इस ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।
इस महीने में निर्माण का कार्य हो जाएगा पूरा
प्रधानमंत्री कार्यालय से इस ट्रेन को चलाने का अंतिम फैसला लिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों से मिले जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में आईएफसी रैक वाली कोच रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जो की आने वाले अक्टूबर महीने के आखिरी तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
इस ट्रेन को बेहद खास तरीके से डिजाइन कर बनाया जा रहा है। इसमें विशेष इंजन लगाए जाएंगे जो चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप में तैयार किया जा रहे हैं। बिहार से मुंबई जाने वाले सभी रेल यात्रियों के लिए यह बेहद अच्छी खबर सामने निकल कर आ रही है।
ट्रेन में आगे पीछे दो इंजन
पुश पुल ट्रेन में आगे और पीछे दोनों साइड इंजन लगाने के फैसले लिए गए हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी कारण है ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने और ब्रेक लगाने में दो इंजन से काफी सहायता मिलेगी।दो इंजन लगाए जाने के बावजूद भी इस ट्रेन में सफर करने का किराया जनरल वर्ग का होगा।
मुख्य रूप से श्रमिक और कामगारों को ध्यान में रखते हुए चलाई जाने वाली है या Push Pull ट्रेन, मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का नाम वंदे जनसाधारण भी रखा जा सकता है| लेकिन इस खबर की पुष्टिकरण अभी तक अधिकारी तौर पर कुछ भी जारी नहीं किया गया है।