Vande Bharat Express: ये है देश की पांच वंदे भारत ट्रेनों की पूरी लिस्ट और रूट

Vande Bharat express: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की पांच वंदे भारत का तोहफा दिया है, 27 जून को भोपाल से प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम से पहली बार एक साथ पांच – पांच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन एक साथ किया ।
वंदे भारत एक्सप्रेस देश की हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है और अपने आरामदायक सुविधाओं के लिए और हाई स्पीड के लिए यह ट्रेन जानी जाती है इसकी गति यात्रियों को कम समय में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काफी है और इसकी सुविधाएं जैसे प्रीमियम सिटींग, वाईफाई और लग्जरियस लुक आपकी यात्रा को और ज्यादा यादगार और आनंदमई बनाती है।
अब आपको बताते हैं ये 5 वंदे भारत ट्रेन किन किन रूटों पर चलेगी-
रेलवे ने यह पहल यात्रियों को बड़ी राहत देने के लिए की है और आपको बता दें कि 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया, जिसका देश के अलग-अलग राज्यों में परिचालन किया जाएगा।
भोपाल जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
सेमी हाई स्पीड ट्रेन रानी कमलापति – जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से भोपाल तक जाएगी और यह ट्रेन भेराघाट, पंचमढी, सतपुड़ा जैसे दार्शनिक स्थलों को भी जोड़ेंगी और यह ट्रेन इस रूट की सबसे तेज ट्रेन से भी 30 मिनट अधिक तेज होगी।
खमजूराहो – भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस
खजुराहो से होते हुए भोपाल के लिए भी वंदे भारत ट्रेन लाई जा चुकी है। इसकी मदद से यात्रियों का सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा में लगने वाला समय करीब 2 घंटे और 30 मिनट तक कम हो जाएंगे। इसकी खास बात यह है कि कई पर्यटन स्थल भी इसमें जोड़ दिए जाएंगे जैसे खजुराहो, मांडू, महेश्वर, पन्ना और महाकालेश्वर जैसे कई अन्य। कुल मिलाकर भोपाल और खजुराहो के यात्रियों के लिए यात्रा और भी शुभम होने वाली है।
गोवा – मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
आपको बता दें कि गोवा के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, और इसकी बदौलत गोवा और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का समय करीब 1 घंटा कम लगने वाला है, पर वही सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा इसकी कीमत भी थोड़ी अधिक होने वाली है। और बता दें यह गोवा के मडगांव नामक स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक चलने वाली बंदे भारत होगी।
बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
बेंगलुरु की यह वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग बेंगलुरु क्षेत्र के आस पास के सभी स्टेशनों को कवर करेगी, जिसके भीतर धारवाड़ हुबली और दावणगेरे को केरल की राजधानी बेंगलुरु के साथ पूरी तरह से जोड़ देगी।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रमुख उद्देश्य बेंगलुरु के छात्रों उद्योगपतियों और व्यवसायियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। और समय बचत की बात करें तो इसके माध्यम से यात्री सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा अपना 30 मिनट समय बचा पाएंगे।
पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
अगर आप भी एक बिहार के निवासी हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि बिहार की सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। जोकि झारखंड के रांची को सीधे पटना से जोड़ने वाली है, जोकि दोनों गंतव्य के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जबरदस्त फायदा पहुंचाने वाली है। और अगर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की तुलना भी करें तो यह वंदे भारत उससे भी 1 घंटा और 25 मिनट ज्यादा तेज होगी। इन ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा जो विभिन्न राज्यों के बीच चलेगी।
पहले से 18 वंदे भारत का सफल संचालन
देश में लगातार इस एडवांस और सफल वंदे भारत एक्सप्रेस को फैलाया जा रहा है, और आपको बताते हैं कि अब तक देश में 18 बंदे भारत कहां-कहां और किन राज्यों में परिचालित की गई है-
- पहेली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच साल 2019 में चलाया गया
- दूसरी बार इसे मशहूर तीर्थ स्थल दिल्ली से होते हुए वैष्णो देवी तक
- तीसरी ट्रेन गांधीनगर से होते हुए मुंबई के लिए रवाना हुई, और
- चौथी वन्दे भारत दिल्ली से होते हुए हिमाचल तक पहुंची
- पाचवी एक्सप्रेस को चेन्नई से मैसूर के लिए चलाया गया,
- छठवीं ट्रेन को नागपुर से बिलासपुर के बीच दौड़ाया गया
- सातवीं वंदे भारत ट्रेन को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक रवाना किया गया।
- आठवीं ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के लिए चलाई गई
- नौवीं ट्रेन मुंबई से सोलापुर तक और
- दसवीं ट्रेन को मुंबई से शिरडी के लिए चलाया गया
- 11वीं वंदे भारत को भोपाल से निजामुद्दीन तक भेजा गया,
- और 12वीं सिकंदराबाद से तिरुपति
- और 13वीं को चेन्नई से कोयंबटूर
- 14वीं को दिल्ली से अजमेर और
- 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड के लिए रवाना किया गया।
- और 17वीं ट्रेन भुवनेश्वर से हावड़ा
- और 18वीं न्यूजलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के लिए निकाली गई।