Gold Price Today: जानिए पटना में सोने-चांदी का आज का भाव, जाने क्या सोना खरीदने का सही वक्त है अभी?

Patna Gold Price Today: दुनिया भर में सोने में निवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन वर्तमान में जहां विश्व में एक तरफ जहां युद्ध और आर्थिक मंदी का दौर है, वही सोने और चांदी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।
राजधानी पटना में भी आज सोने की कीमतों में इजाफा देखा गया पटना में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 250 रुपए, 22 कैरेट सोने की कीमत में₹200 की तेजी आई।
वहीं चांदी के भाव में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दे कि पटना सर्राफा बाजार में 21 सितंबर तक 22 कैरेट सोने का भाव 55,000 रुपए के हिसाब से चल रहा था।
सोने में आया आंशिक उछाल
आज दुनिया भर में सोने की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई वहीं राजधानी पटना में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिली हालांकि कीमतों में कुछ ज्यादा बड़ा अंतर तो नहीं आया लेकिन आज 24 कैरेट सोने का भाव 61800 रूपए प्रति 10 ग्राम बना रहा।
आपको बता दे की कल यानी 21 सितंबर 2023 को 24 कैरेट सोने की कीमत 61,550 प्रति 10 ग्राम था। आपको बता दे कि इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46850 रुपए है।
तारीख | सोने का भाव (10 ग्राम के लिए) | |
---|---|---|
22 सितंबर 2023 | 24 कैरेट सोने – 61,800 रुपए | |
21 सितंबर 2023 | 24 कैरेट सोने – 61,550 रुपए | |
22 सितंबर 2023 | 22 कैरेट सोने – 55,200 रुपए | |
21 सितंबर 2023 | 22 कैरेट सोने – 55,000 रुपए | |
22 सितंबर 2023 | 18 कैरेट सोने – 46,850 रुपए |
चांदी में रु1000 की बढ़ोतरी
जहां एक तरफ सोने की कीमतों में आंशिक उछाल देखी गई है वहीं चांदी में भी₹1000 की तेजी देखी गई है। जहां गुरुवार तक चांदी का भाव 17500 प्रति किलो था वही आज शुक्रवार को 22 सितंबर 2023 को चांदी का भाव 71500 प्रति किलोग्राम हो गया है।
पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की रेट में भले ही अभी आशिक उछाल देखने को मिल रहा है लेकिन आने वाले समय में यह और भी महंगा हो जाएगा इसीलिए सोने और चांदी खरीदने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है।
जाने आज का एक्सचेंज रेट
आपको बता दे कि अगर आप सोने को बेचने का या उसे एक्सचेंज करने का मन बना रहे हैं तो पहले आज पटना सर्राफा मंडी की एक्सचेंज रेट जान लेना जरूरी है।पटना में आज 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 93350 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 53700 प्रति 10 ग्राम चल रहा है और यदि आप चांदी बेचते है तो आपको 68.50 रुपए प्रति ग्राम का रेट मिल जायेगा।
यह भी पढ़े: इंतजार हुआ खत्म! सरकार ने लाया सबसे सस्ता सोना खरीदने का ऑफर, हर साल ब्याज भी मिलेगा; जाने क्या है रेट
घर बैठे बुक करें अपनी गाड़ी के लिए VIP नंबर, वो भी बिना किसी झंझट के, जानिए यह आसान तरीका
Gold Price Today: सोना खरीदने का सही वक्त आ गया! चेक करें ताजा रेट्स