Breaking News: बिहार में फिर हुआ अनोखा कारनामा, मोबाइल टावर-पुल और सड़क के बाद तालाब हुआ चोरी

Pond theft in Bihar

Pond theft in Bihar: देश-दुनिया में कारनामे तो होते रहते हैं,लेकिन इस बार एक ऐसा कारनामा हुआ है जिससे सभी लोगों का नजर फिर से बिहार पर हां टिका है| पहले मोबाइल टावर, पुल और सड़क की चोरी के बाद बिहार में एक और बहुत बड़ा कारनामा हुआ है| आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर….

बिहार के दरभंगा के मोहनपुर गांव में तालाब चोरी का एक मामला दर्ज हुआ है| जानकारी के मुताबिक पोखरा में मिट्टी भरकर लोग घर बना रहे हैं| इससे साफ पता चल रहा है कि बिहार के भू माफिया का हौसला आज के समय में भी कितना बुलंद है| बड़े-बड़े भू माफिया के सामने पुलिस प्रशासन और अदालत कुछ नहीं है|

जाने क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला विश्वविद्यालय थाना इलाके के वार्ड नंबर 4 नाम पोखरा इलाके का है| ऐसा दावा किया जा रहा है की भूमाफियाओं के द्वारा रातों-रात एक तालाब की चोरी चुपके माटी से भरकर उसे समतल कर दिया गया| यह सारा कार्य करने के बाद वहां पर एक झोपड़ी का निर्माण भी कर लिया गया|

मामला की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने इसे दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार को बताएं इसके बाद पुलिस बल के साथ अमित कुमार तुरंत घटनास्थल पहुंचे और अनोखा कारनामा अपने आंखों से देखा| जानकारी प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू हुई जिसके बाद भू माफिया मौके से फरार हो गए|

Pond theft in Bihar

15 साल पहले कोर्ट ने लगाई थी रोक

जानकारी के लिए आपको बता दे की हाथ से 15 साल पहले लगभग 2008 में हाई कोर्ट के द्वारा जमीन पर रोक लगा दिया गया था इसके बावजूद भी भू माफिया दर्जनों ट्रैक्टर से कोर्ट के आदेश को नहीं मानते हुए पोखरा में माटी से भर दिया| रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि लगभग 12 बीघा क्षेत्र के पोखरा को भू माफिया के द्वारा भर दिया गया|

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| बिहार में ऐसे करना में पहले भी बहुत बार हो चुके हैं लेकिन पोखरा चोरी का या मामला सबसे अनोखा है| लोग इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं|

यह भी पढ़े:-