PM Kisan FPO Scheme: किसानों को शानदार तोहफा, खाते में आएंगे 15 लाख रुपए, ऐसे करे आवेदन

PM Kisan FPO Scheme: भारत में मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जल्द किसानों के खाते में ट्रांसफर करने वाली है। सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं।
इसी क्रम में सरकार की तरफ से किसानों को कृषि से जुड़ा नया बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये मुहैया कराया जा रहा है। आइए जानते हैं आप किस तरह मोदी सरकार की इस योजना का फायदा आप ऑनलाइन उठा सकते हैं?
किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपए
योजना के तहत किसानों को 15 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें देशभर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी जा रही है।
योजना का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनाना होगा। इससे किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी आसानी होगी। योजना के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे।
क्या है PM Kisan FPO Yojana?
फार्मर प्रोड्यूस ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के पीछे की अवधारणा यह है कि किसान, जो कृषि उत्पादों के उत्पादक हैं, समूह बना सकते हैं।
इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए कृषि और सहकारिता विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्मॉल फार्मर्स एग्रीबिजनेस कंसोर्टियम (SFAC) को अनिवार्य किया गया था।
क्या है सरकार का लक्ष्य?
- किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2023-24 तक 10,000 एफपीओ का गठन।
- किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उचित रिटर्न मिल सके, इसके लिए उठाया ठोस कदम।
- नए FPO को सरकार की तरफ से 5 साल तक के लिए हैंड होल्डिंग और सहायता प्रदान करना।
- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए किसानों में कृषि उद्यमिता कौशल विकसित करना।
ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी
FPO के रजिस्ट्रेशन के लिए एफपीओ के MD या CEO या Manager का नाम, पता, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर उपलब्ध कराना होगा। साथ ही इनसे संबंधित दस्तावेज देने होंगे।
इसके अलावा एफपीओ के शीर्ष अधिकारी की बैंक डिटेल्स भी उपलब्ध करानी होंगी। इनमें बैंक का नाम, ब्रांच, अकाउंट नंबर और IFSC कोड शामिल हैं।
और पढ़े: इस पेड़ की खेती से करोड़पति बन रहे है किसान! जाने इसकी खेती करने का तरीका
कैसे करें PM Kisan FPO Scheme के लिए आवेदन?
PM Kisan FPO Yojana के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों को फॉलो करे:
- सबसे पहले आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट www.enam.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए FPO ऑप्शन पर क्लिक करें. आपके सामने रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का ऑप्शन आएगा। जिसमें से रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी।
- इसके बाद पासबुक या कैंसिल चेक या आईडी को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
और पढ़े: घास की खेती से कमाए लाखो रूपए! प्रधानमंत्री भी कर चुके है इसकी तारीफ
ऐसे करें लॉग इन
- लॉगइन करने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें और आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलेगा।
- इसमें यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें, इसके साथ ही लॉग इन कर लें।
और पढ़े: खुशखबरी: बिहार के किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे 4500 नलकूप, ऐसे करे आवेदन