Patna Ranchi Vande Bharat Express: 6 घंटे में पटना से राँची; तय हुआ नया टाइम टेबल, रूट, किराया और स्टॉपेज

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train.jpg

Patna Ranchi Vande Bharat Express: पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर तैयारियां काफी तेज है, बिहार के लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। राज्य के लोगों को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सौगात मिलने जा रहा है।

देश के सबसे प्रीमियम ट्रेन में सुमार वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार और झारखण्ड के राजधानी को जोड़ेगी, यह ट्रेन पटना से रांची के बीच की दूरी को तय करेगी। तो आइए जानते है पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग, रूट, स्टॉपेज और किराया क्या होगा –

पटना रांची वंदे भारत ट्रेन की आठ बोगियों वाला नया कार रैक मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाने की उम्मीद है, इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा।

6 घंटे में रांची पहुंचेंगे यात्री

वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी 6 घंटे में तय होगी। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस 18 बोगियों की होगी और ये सभी एसी होंगी. इसके 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

जल्द जारी होगा Time Table

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दो अलग-अलग समय सारिणी का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है, जल्द ही बोर्ड के तरफ से समय सरणी को तय किया जायेगा। हालाँकि यह बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का परिचालन पटना से सुबह में होगा जो दोपहर बाद रांची पहुंचेगी।

पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

पटना और रांची के बीच बनाई गई है जिससे यह ट्रेन चलाए जाने की सम्भावना है, इस ट्रेन को पटना से गया रूट के तरफ से चलाया जा सकता है। यह जहानाबाद, हजारीबाग, कोडरमा , बरकाकाना, शीधवार, टाटीसिल्वे के रास्ते रांची पहुंचेगी।

पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

पटना-रांची वंदे भारत का किराया कितना होगा यह अभी तय नहीं किया गया है हालाँकि उम्मीद है कि यह मौजूदा जनशताब्दी एक्सप्रेस से कुछ अधिक होगा। वर्तमान में जनशताब्दी एक्सप्रेस के सफर में अभी पटना से रांची के बीच के सफर के लिए एसी चेयर कार में 650 रुपए देने पड़ते हैं। ऐसे में पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन में इसका किराया करीब 1000 रुपये से 1200 के बीच देना पड़ सकता है।