Vande Bharat Express: पटना-लखनऊ वंदे भारत का रूट हुआ तय; इन शहरों के रेल यात्रियों को होगा फायदा

patna Lucknow Vande Bharat Express route

Patna Lucknow Vande Bharat Express: बिहार को तीसरी वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है| भारतीय रेलवे राजधानी पटना से नवाबों की शहर लखनऊ क बीच वंदे भारत चलने की पूरी योजना तैयार कर ली है|

रेलवे से मिली ताजा अपडेट के अनुसार पटना लखनऊ वंदे भारत का रूट तय कर लिया गया है| मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बिहार की राजधानी पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर से होकर गुजरेगी|

रूट सर्वे का काम पूरा

आपको बता दे कि उत्तरी रेलवे डिवीजन ने एक सूचना जारी करते हुए कहा है” इस ट्रेन को लेकर रूट सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है|” रिपोर्ट की माने तो बिहार और उत्तर प्रदेश के राजधानी को जोड़ने वाली यह वंदे भारत कब से शुरू होगी, इसे लेकर अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है|

जानकारी के लिए आप सभी को बता दे की पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक मैन्युफैक्चरिंग भी रेल कोच फैक्ट्री से रेलवे बोर्ड को सौंप दिया गया है| विशेषज्ञों का कहना है कि बोर्ड के तरफ से जल्द ही इस ट्रेन को लेकर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा|

patna Lucknow Vande Bharat Express route
देखें कौन-कौनसे शहरों से गुजरेगी ट्रैन

यह भी पढ़े:Patna Development : बिहार में यह क्या बन रहा है, लोग देख कर दंग

सुबह में खुलेगी ट्रेन

रेलवे की तरफ से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सुल्तानपुर और वाराणसी से होकर गुजरेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह ट्रेन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सुबह में खुलेगी।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया इस ट्रेन का टाइम टेबल अभी तक तय नहीं किया गया है। लेकिन इस पर बहुत जल्द एक बैठक की तैयारी की जा रही है। इस रूट पर सभी ट्रेनों के समय सारणी को ध्यान में रखते हुए इस नए वंदे भारत ट्रेन का समय सारणी तैयार किया जाएगा।

भारत के लगभग सभी राज्यो को वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। रेल यात्रियों से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलते भारतीय रेलवे के द्वारा नए-नए वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया जा रहा है। देखते ही देखते पूरे भारतवर्ष में इस ट्रेन की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है।

Patna Lucknow Vande Bharat Express Soon
Patna Lucknow Vande Bharat Express: बिहार से उत्तर प्रदेश के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

उत्तर प्रदेश वासियों को डबल खुशखबरी

पटना लखनऊ वंदे भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी सर्वे कार्य किया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि उत्तर रेलवे के द्वारा लखनऊ और मुरादाबाद डिविजन पर सर्वे कार्य को भी पूरा कर लिया है।

रेलवे के इस निर्णय के बाद रेल यात्रियों में काफी खुशी देखी जा रही है। आपको बता दे कि इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। कम पैसे में बेहतर सुविधा के साथ-साथ,वंदे भारत ट्रेन अधिक दूरी को कम समय में पूरा करेगी।

यह भी पढ़े:Patna New Mall : बिहार में बन रहा है राज्य का सबसे बड़ा मॉल, सभी मॉल इसके सामने दिखेंगे फीके