Bihar Development : बिहार में यहां बन रहा है लंदन जैसा झूला 10 तल्ला घर जितना होगा ऊंचाई

अभी तक आपने कई अलग-अलग मेला में कई बड़े-बड़े झूले देखे होंगे जिसमें टावर झूला सबसे ज्यादा लोगों के बीच लोकप्रिय होता है। इन टावर झूला को देखकर ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं कई लोग रोमांचित होकर इस टावर झूला का आनंद भी लेते हैं।
अगर आपने अभी तक डिज्नीलैंड जैसे मेले में टावर झूला को देखा है और यह टावर झूला आपको बेहद ही ऊंचा लगता है, तो आपको बता दूं कि बिहार में एक ऐसा टावर झूला बन रहा है जो डिज्नीलैंड वाली टावर झूले से कई गुना बड़ा होगा इस टावर झूले की ऊंचाई कई गगनचुंबी इमारत से भी ऊंची होगी।
चलिए जानते हैं कहां हो रहा निर्माण
बिहार में कई शानदार इमारत का निर्माण चल रहा है। लेकिन अब आपको बिहार में लंदन जैसा झूला देखने के लिए मिलेगा जो बेहद ही ऊंचा होगा। दरअसल इस शानदार झूला का निर्माण बिहार की राजधानी पटना में किया जा रहा है।
इस झूला का नाम पटना आईज होगा और इसका निर्माण राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर किया जा रहा है, जैसा कि आपको पता होगा कि लंदन के थेम्स नदी के किनारे फेमस लंदन आईज है वहीं पटना के गंगा नदी के किनारे पटना आईज का निर्माण किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों शोरों पर है।
चलिए जानते हैं क्या होगा इसकी ऊंचाई
पटना में बनने वाले पटना इस पटना आईज का ऊंचाई 40 मीटर यानी की 131 फिट है। वहीं जून 2024 तक इसका निर्माण पूरा किया जाना है इस प्रोजेक्ट पर करीब करीब 47 करोड रुपए खर्च आने का अनुमान है।
दिखेगा पूरा शहर
राजधानी पटना में बनने वाले इस पटना आईज की बात करें तो यह बेहद खास होगा। इसकी अच्छी ऊंचाई की वजह से आप यहां से पुरी पटना के खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। जहां से आप सभ्यता द्वार, गोलघर बिस्कोमान भवन जैसी खूबसूरत इमारत को यहां से देख पाएंगे। इसके साथ-साथ ऐतिहासिक गांधी मैदान को भी आप इसी झूले से बैठे-बैठे निहार पाएंगे।
कितने लोग बैठ पाएंगे
इस पटना की की बात करें तो इसमें कुल 20 बॉक्स होंगे जहां पर इन्हीं 20 बॉक्स में लोग बैठ पाएंगे। वहीं इस झूले में कुल 160 लोग बैठ पाएंगे और 60 डिग्री पर यह घूमता रहेगा। वहीं फिलहाल लंदन आइस में कुल 32 बॉक्स है जिसमें 800 लोग बैठ पाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दूं कि इस शानदार परियोजना को पटना स्मार्ट सिटी के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बिहार राज्य रोड विकास निगम को इसे बनाने की जिम्मेदारी भी दी है अब उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तक या शानदार झूला बनकर तैयार हो जाएगा।
और पढ़े : बिहार में सिर्फ 2000 में उड़िए हवा में, शुरू हुआ पर मोटर ग्लाइडिंग सेवा