Patna Delhi Vande Bharat Express: पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगा स्पेशल वन्दे भारत; जाने रूट,किराया और टाईमटेबल

Patna Delhi Vande Bharat Express : दिवाली और महापर्व छठ में घर आने वाले बिहार के सभी रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने निकलकर आ रही है| रेलवे स्टेशन पर हो रहे अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है|
बड़ी खुशखबरी
रेलवे से आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना और नई दिल्ली के बीच दो प्रीमियम ट्रेन चलने का निर्णय लिया गया है| मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 11,14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी|
साथ ही साथ पटना से नई दिल्ली के बीच राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाया जाएगा| जानकारी के लिए आपको बता दे की स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 10,13,15 और 17 नवंबर को चलेगी| वही बात करें पटना से नई दिल्ली के बीच या ट्रेन है 11,14,16 और 18 नवंबर को चलाई जाएगी|
पटना-नई दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत
जानकारी के लिए आपको बता दे कि बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली के रेल मार्ग पर यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसके परिचालन के खबर को सुनते ही सभी बिहारवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली से पटना का सफर पूरा करने में लगभग 12 घंटा से भी कम समय का वक्त लगेगा। आमतौर पर देखा जाए तो वंदे भारत अपने स्पीड से पूरे भारत में एक अलग पहचान बन चुका है।
नई दिल्ली पटना वंदे भारत टाइम टेबल ( Delhi Patna Vande Bharat Express Time Table)
नई दिल्ली से पटना के लिए गाड़ी संख्या 022 52 नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 7:25 में नई दिल्ली स्टेशन से खुलेगी, लगभग 11:30 घंटा का सफर पूरा करने के बाद शाम के 7:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वही बात करें राजधानी पटना से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7:30 में रवाना होगी, लगभग 11:30 घंटा के सफर पूरा करने के बाद यह ट्रेन नई दिल्ली शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। नीचे पूरा लिस्ट दिया गया है जिसके मदद से आप आसानी से ट्रेन का टाइम टेबल समझ सकते हैं।
नई दिल्ली से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
- नई दिल्ली से खुलने का समय:-7:25 सुबह
- कानपुर जंक्शन पहुंचने का समय:-12:02
- प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय:-2:08
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने का समय:-3:50
- बक्सर जंक्शन पहुंचने का समय:-5:15
- आरा जंक्शन पहुंचने का समय:-6:00
- पटना जंक्शन पहुंचने का समय:-7:00 शाम
पटना से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
- पटना जंक्शन से खुलने का समय:-7:30 सुबह
- आरा जंक्शन पहुंचने का समय:-8:20
- बक्सर जंक्शन पहुंचने का समय:-9:28
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने का समय:-10:28
- प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय:-12:10
- कानपुर जंक्शन पहुंचने का समय:-2:28
- नई दिल्ली पहुंचने का समय:-5:00 शाम