|

Patna Development : बिहार में यह क्या बन रहा है, लोग देख कर दंग

बिहार में अब तक आपने कई बड़े-बड़े निर्माण होते हुए देखा होगा। बिहार की राजधानी पटना हो या बिहार का कोई और शहर हर शहर, में कुछ ना कुछ निर्माण कार्य चल ही रहा है। वही इसी के साथ बिहार में एक ऐसा ईमारत का निर्माण चल रहा है, जिसको अगर आप भी देखेंगे तो, आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे की यह क्या बनाया जा रहा है। आने-जाने वाले राहगीर भी इस निर्माणाधीन ईमारत को देखते ही रह जाते है।

चलिए जानते है क्या हो रहा निर्माण

बिहार में ऐसे तो कई अलग-अलग तरह का निर्माण चलते रहता है। लेकिन बिहार में बन रहे इस ईमारत को बापू टावर कहा जा रहा है। हलाकि की इसकी संरचना बाकियो ईमारत से बहुत ही अलग है, और इस ईमारत के बन जाने से इसकी संरचना बेहद ही खास दिखने वाला है।

और पढ़े :  पटना में लगा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला, सस्ता से सस्ता मिल रहा है किताब

और पढ़े : बिहार में बन रहा है राज्य का सबसे बड़ा मॉल, सभी मॉल इसके सामने दिखेंगे फीके

चलिए जानते है कहाँ हो रहा है निर्माण

आपको बता दूँ की इस ईमारत का निर्माण बिहार की राजधानी पटना में किया जा रहा है। वही इस ईमारत का नाम बापू टावर है। वही इसका निर्माण पटना के गर्दनी बाग़  में किया जा रहा है।

आपको बता दूँ की इस बापू टॉवर का निर्माण कुल सात एकड़ में किया जा रहा है। वही इस ईमारत पर एक नज़र डाले तो इस ईमारत में कुल जी+6 भवन होगा जो बेहद ही आकर्षक होगा। इसके साथ-साथ इसकी खास बात यह होगी की इसकी बाहरी संरचना पर तांबे का क्लैडिंग (आवरण) होगी, आपको बता दूँ की इस प्रकार की संरचना विश्व स्तरीय इमारतों जैसे ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ में इस्तेमाल होने वाला एक स्पेशल फीचर है। वही इस शानदार ईमारत को बनाने में कुल अनुमानित लागत 78 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिलेगी रेस्त्रा आदि की सुविधा

यह बापू टावर अपने आप में बेहद ही खास होगा जहाँ पर आपको इस बापू टावर में एक शॉपिंग सेंटर होगा इसके साथ-साथ आपको इसी बापू टॉवर में ही करीब 200 लोगों के लिए बहुउद्देश्यीय सभागार भी देखने के लिए मिलेगा, ओरिएंटल हॉल और आम लोगो के लिए यहाँ पर रेस्तरां आदि आपको यहाँ पर देखने के लिए मिलेगा।

कब तक होगा शुरू

आपको बता दूँ की इसका काम अब तक 90 प्रतिशत पूरा हो चूका है, और जल्द ही आम लोगो के लिए इसको खोला जा सकता है। न्यूज़ मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की इस बापू टावर को अगले साल के अंत तक आम लोगो के लिए खोला जा सकता है। हलाकि अब तक इसकी पुस्टि आधकारिक स्तर पर नहीं हुआ है।