शिक्षक भर्ती परीक्षा: पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थी भी बन सकेंगे टीचर, मिला आवेदन का मौका

Overage candidates will also be able to become teachers

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शिक्षकों की बहाली के लिए ली जाने वाली परीक्षा के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की। जिसमें हाइकोर्ट ने अधिक उम्र के आधार पर स्कूलों में शिक्षकों की होने वाली नियुक्ति परीक्षा से वंचित किये गए उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत दी है।

पटना उच्च न्यायलय ने अब सभी आवेदकों सहित दूसरे उम्मीदवारों का आवेदन शनिवार दोहपर दो बजे तक स्वीकृत करने का आदेश दिया है। आईये जानते है क्या है पूरा मामला?

ओवरएज अभ्यर्थियों को आवेदन का मिला मौका

दरअसल पटना हाई कोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश दिया कि वह अधिक उम्र के आधार पर चार सितंबर से 15 सितंबर तक होने वाली परीक्षा से वंचित किये गए सभी आवेदकों सहित अन्य दूसरे उम्मीदवारों का आवेदन शनिवार दिन के दो बजे तक स्वीकार करें।

वहीँ हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बिहार बोर्ड ने एसटीईटी में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थियों को 4 साल की छूट दी है। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र 1 अगस्त, 2019 से 1 अगस्त, 2023 तक की अवधि में ओवरएज (निर्धारित उम्र से अधिक) हो गया होगा, उन्हें आवेदन करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन दो अगस्त के 5 बजे शाम तक किया जा सकता है।

शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

पटना हाईकोर्ट द्वारा दिए गए इस निर्णय से बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। उम्र सीमा के बैरियार के हटने की वजह से अब सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का सपना साकार हो सकता है।

हालांकि इस मामले में चार अक्टूबर को होने वाली सुनवाई अहम होगी। इस सुनवाई में क्या फैसला आता है इसपर भी नजर रहेगी।

पटना हाइकोर्ट ने दिया निर्देश

पटना हाइकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में सूचना भी प्रकाशित कराए, ताकि संबंधित उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी प्राप्त हो सके।

आपको बता दे की बिहार एसटीईटी की परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी हैं, जो की 4 से 15 सितंबर के बीच आयोजित होनी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी।

पेपर-एक (नौवीं और दसवीं) वहीं पेपर-दो (11वीं और 12वीं) अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्रत्त्, प्राणीशास्त्रत्त्, वनस्पतिशास्त्रत्त्, कंप्यूटर साइंस, मैथिली और वाणिज्य के सभी कोटि के प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल है। इन विषयों के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन दो अगस्त के शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र में करे सुधार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में त्रुटि सुधार करने का मौका दिया है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में पिता-माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कोटि, दिव्यांग कोटि, एक्स सर्विस मैन कोटि में त्रुटि को सुधार सकते हैं। अभ्यर्थी अपने यूजरआईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सुधार करेंगे।

और पढ़े: Bihar STET देने जा रहे BPSC शिक्षक भर्ती के कई अभ्यर्थी परेशान, ऐसे बताया अपना दर्द, जानिए क्या है मुख्य वजह

और पढ़े: Bihar Teacher Bharti: बिहार में जल्द होगा एक और शिक्षक बहाली का आयोजन, शिक्षा विभाग ने शुरू किया काम, जानिए कब आएगी भर्ती