Bihar Weather: गर्मी और लू से पूरे बिहार में त्राहिमाम; पहली बार इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

समूचे बिहार में गर्मी और लू के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रचंड गर्मी का सितम लोगों पर लगातार जारी है। सूरज की प्रचंड किरणों के बीच तेज पछुआ हवा के झोंके से राज्य के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, पूरे बिहार में 24 अप्रैल 2024 तक दिन के तापमान में वृद्धि होती रहेगी, लेकिन रात के समय में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईये जानते है आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल?
बिहार में मौसम दिखा रहा बेहद सख्त तेवर
बिहार का मौसम इन दिनों बेहद सख्त तेवर दिखा रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डाले तो बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवाए चल रही है और नमी का अंश कम होने के कारण सूर्य की रोशनी सीधे धरती पर पड़ रही है।
वहीं रविवार को प्रदेश का मोतिहारी व शेखपुरा हीट-वेव की चपेट में रहा। सूबे का सबसे गर्म शहर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय रहा। बता दे की बिहार में 16 अप्रैल से लू चलना प्रारंभ हुआ था।
पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा एवं भागलपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना में सोमवार को हीट वेव जैसे हालात रहेंगे।
इन शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी पटना समेत बिहार के 20 जिले ऐसे है, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है:
शहर | पारा |
---|---|
बेगूसराय | 43.6 |
शेखपुरा | 43.0 |
जीरादेई | 42.0 |
मधुबनी | 41.8 |
जमुई | 41.7 |
बांका | 41.5 |
नवादा | 41.7 |
हरनौत | 41.0 |
पटना | 40.6 |
गया | 41.8 |
भागलपुर | 40.7 |
पूर्णिया | 40.2 |
मुजफ्फरपुर | 40.4 |
छपरा | 40.5 |
दरभंगा | 40.2 |
डेहरी | 40.4 |
भोजपुर | 40.5 |
औरंगाबाद | 41.5 |
खगड़िया | 41.4 |
Note: आंकड़ें रविवार 21 अप्रैल 2024 के है।
अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना समेत पूरे राज्य में अभी उत्तर-पछुआ हवा चल रही है। फिलहाल इस हवा की स्पीड 20 से 25 किमी प्रति घंटा है। जिस वजह से अभी मौसम राहत देने के मूड में नहीं है।
पिछले 5 दिनों से पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं सूबे में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा।
वहीं दक्षिण बिहार चिल्लाती धूप से परेशान रहा। राज्य में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में हवा चल रही थी। जबकि प्रदेश का आद्रता 7 से 10 प्रतिशत के बीच पहुंच गयी है।
और पढ़ें: बिहार में गेस्ट टीचरों के बाद अब इनकी गई नौकरी, केके पाठक के फैसले से सड़क पर आए