गोवा वाली फीलिंग बिहार में, सस्ते में करे वाटर स्कूटर से डैम की सैर, प्री वेडिंग के लिए हुआ मशहूर

बिहार में धीरे धीरे टूरिज्म के लिहाज से जगहों का विकास कराया जा रहा है, बिहार के हर तरफ कोई न कोई ऐसी चीज़ जरूर मौजूद है जिसे एक बड़े स्तर पर टूरिस्ट स्पॉट के रूप में बदला जा सकता है। इसी कड़ी में बांका जिले में स्थित ओढ़नी डैम को विकसित किया गया है और यह जगह अब एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में फेमस हो रहा है।

एक वक्त में माओवादियों का गढ़

बांका शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर ओढ़नी डैम के पास पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। यहां प्री-वेडिंग शूट के लिए भी कई जोड़ी आ रहे हैं। वहीं, डैम में सैर के लिए वाटर स्कूटर की भी व्यवस्था की गई है। एक समय ऐसा था कि यह जगह माओवादियों का गढ़ हुआ करता था। यहाँ आना तो दूर लोग यहाँ आने की सोचते भी नहीं थे लेकिन अब इस जगह पर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है।

पहाड़ से बढ़ती है खूबसूरती

ओढनी डैम से सटे स्थित पहाड़ी इसकी खूबसूरती में और चार चाँद लगा देता है, महादेव और मां पार्वती का मंदिर क्षेत्र की सुंदरता को और भी निखारता है। डैम के तीनों तरफ पहाड़ी जो हर पर्यटकों का मन मोह लेता है।

यहां हर दिन लगभग सैकड़ों सैलानी ओढनी डैम आते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गार्ड की भी व्यवस्था की गई है। यहां आए पर्यटकों का कहना है कि बिहार में ऐसी खूबसूरत जगह बहुत कम है। इस जगह को और भी विकसित करने की जरूरत है।

पिकनिक के लिए जगह मौजूद

डैम के ऊपर पहाड़ी पर पिकनिक के लिए बहुत ही खूबसूरत स्पार्ट है। यहां कई पर्यटक भोजन भी बनाते हैं। रात में भी यहां रुकने की व्यवस्था है। इसको लेकर होटल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकारी अफसर और नेताओं के अलावा पर्यटक भी रुक सकेंगे। बांका DM शुहर्ष भगत ने डैम के आसपास के एरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करवाने में अहम भूमिका रही है।

जानिए कितना आएगा खर्चा

मोटर बोट से ग्रुप में बोटिंग करने के लिए करीब प्रतिव्यक्ति 300 रूपए तथा हाफ राइड के लिए 100 रूपए प्रतिव्यक्ति का चार्ज है वहीँ जेट स्कीइंग के लिए फुल राइड के लिए 500 तथा हाफ राइड के लिए प्रतिव्यक्ति 300 रूपए देना होगा। फिलहाल वाटर एडवेंचर की यह सुविधा एक निजी कंपनी द्वारा दी जा रही है।