नेपाल बॉर्डर का नियम! अब नेपाल से भारत आने के लिए नहीं चाहिए अनुमति, दूतावास ने बदला अपना फैसला

Indo-Nepal travel rules change: नेपाल से भारत आने वाले वाहनों के लिए लाइसेंस नियमों में बदलाव से नेपाल के नागरिकों को राहत मिली है। इस नए नियम के तहत अब नेपाल से भारत आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को परमिट की जरूरत नहीं होगी ।
इंडिया नेपाल की यात्रा का नियम में बदलाव
नेपाल दूतावास ने हाल ही में नेपाल से भारत तक वाहनों की आवाजाही के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पहले, नेपाल से भारत आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को बीरगंज में महावाणिज्य दूतावास से अनुमति लेनी पड़ती थी।
उसके बाद भी प्रवेश प्रतिबंध को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन नेपाल के नागरिकों को अब इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह एक महत्वपूर्ण नियम परिवर्तन है जिससे नेपाली नागरिकों के लिए भारत में प्रवेश करना आसान हो जाएगा।
क्या कहता है नया नियम
नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए नए नियमों के अनुसार, अब दोपहिया और चार पहिया वाहनों को बिना परमिट के भारत में प्रवेश करने की अनुमति है। यह बहुत अच्छी खबर है क्योंकि पहले यात्रियों को परमिट लेने के लिए काफी कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ता था।
इस नए नियम से नेपाल से भारत आने वाले वाहनों को अब परमिट लेने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनकी सुविधा में काफी सुधार होगा। और नेपाल के नागरिक बिना परमिट की चिंता किए अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ भारत की सीमा पार कर सकते हैं।
इसके अलावा नेपाली व्यापारियों को भारत में व्यापर करने के लिए भी किसी तरह की परेशानी नहीं होंगी। हालाँकि भारत से बाहर जाने लिए नेपाली दो पहिया चार पहिया वाहनों को एमबीसी परमिट लेना अभी भी जरूरी होगा।
ये भी पढ़े