बड़ी घोषणा: नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम,अब 14 दिन पहले सभी राज्यकर्मियों को सरकार देगी सैलरी

CM Nitish Big Announcement: बिहार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने निकलकर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को अब नवंबर महीने के वेतन के लिए महीने का अंत का इंतजार नहीं करना होगा।
14 दिन पहले अकाउंट में चला जाएगा पैसा
बिहार के महापर्व छठ को ध्यान रखते हुए नीतीश सरकार ने इस बार भी सभी कर्मचारियों को 14 दिन पहले वेतन देने की घोषणा कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दे की पिछले महीने भी दशहरा को देखते हुए बिहार राज्य के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को महीने के आखिरी से पहले ही वेतन खाते में भेज दिया गया था।
वित्त विभाग ने नवंबर महीने का वेतन का भुगतान 16 नवंबर 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस संबंध में वित्त विभाग के राज्यपाल के प्रधान सचिव विधान मंडल के सचिव हाईकोर्ट के महान निबंध सभी विभागों के प्रमुख सचिव इत्यादि अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राज्य के कर्मियों में खुशी की लहर
जैसा कि आप सब को बता दे की अक्टूबर महीने में भी दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन पहले ही वेतन उनके अकाउंट में भेज दिया गया था। इस बार बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार राज्य में सभी वर्ग के सरकारी कर्मियों की संख्या करीब साढ़े नौ लाख है। सरकार के इस फैसले के बाद सभी कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दे कि नीतीश सरकार अक्सर पर त्यौहार पर कर्मचारियों को समय से पहले ही वेतन उनके खाते में भेज देती है।