बड़ी खुशखबरी: बिहार से उत्तरप्रदेश के बीच नई वन्दे भारत का ऐलान, 4 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर; जाने रूट

Vande Bharat Express: बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है आप पटना से गोरखपुर का सफर आसान होने वाला है। इस रूट पर नए वंदे भारत का परिचालन बहुत जल्द शुरू होने वाला है वह 4 घंटे में पटना से गोरखपुर का सफर पूरा हो जाएगा।
इस खबर को सुनते ही बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भी लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के लिए आपको बता दे इससे जुड़ी अब तक कोई भी ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
सर्वे शुरू
पटना से रांची और हावड़ा के बाद अब पटना से गोरखपुर तक वंदे भारत चलाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे इस पर जोरो सोरों से कम कर रही है। नियमित रूप से सर्वे का काम चल रहा है।
रेलवे के अधिकारियों के द्वारा सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। ट्रेन से संबंधित सारी जानकारी जैसे टाइम टेबल रूट मंजूरी के बाद पब्लिश कर दिया जाएगा।
गोरखपुर के लिए अभी इतनी ट्रेने
रिपोर्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना से गोरखपुर उत्तर प्रदेश के लिए डायरेक्ट दो ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। पहली ट्रेन पाटलिपुत्र गोरखपुर लखनऊ और दूसरी ट्रेन पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस है।
आपको बता दे की पटना से गोरखपुर का सफर तय करने के लिए यह दोनों ट्रेन 5 घंटे का समय लेती है लेकिन से रूट पर वंदे भारत चार घंटा में सफर पूरा करेगी। आमतौर पर देखा जाए तो वंदे भारत अपने स्पीड के चलते हमेशा चर्चा में रही है।
रेलयात्रियो के लिए खास व्यवस्था
देश के हर कोने में वंदे भारत एक्सप्रेस को दौड़ाया जा रहा है और रेल यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है। रेल यात्रियों के सफर के दौरान ट्रेन में चार्जिंग व्यवस्था से लेकर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था सफर के दौरान पूरी कराई जाएगी।
मोबाइल या लैपटॉप को आसानी से चार्ज कर सकेंगे, रेल यात्री हर एक यात्री के सीट के बगल में चार्जिंग का स्टाल दिया गया है उसके साथ ही साथ ट्रेन में स्पेशल डिस्प्ले की सुविधा लगाई गई है जिसके मदद से रेल यात्रियों को अपने स्टेशन पर उतरने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े:-Push Pull Train: पटना-दिल्ली और मुंबई के बीच चलेगी देश की पहली पुश पुल ट्रेन; जाने रूट और किराया