Award: बिहार के नीरज को मिला बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट का सम्मान, गरीबों की मदद के लिए शिल्पा शेट्टी ने दिया अवार्ड

neeraj-of-bihar-got-the-best-social-activist-award

कोविड महामारी और लॉकडाउन के दौरान आम लोगों और खासकर गरीबों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले लोग वापस अपने घर आ गए थे।

लेकिन इस दौरान ऐसे लोगों की सेवा में जुटे बिहार के रहने वाले नीरज कुमार गिरी को ब्रांड एम्पावर ने बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट इन बिहार अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें ये सम्मान फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों दिया गया है।

लॉकडाउन में बढ़-चढ़कर की लोगों की सेवा

दरअसल बिहार के गया में बोधगया प्रखंड के युवा समाजसेवी नीरज कुमार गिरि ने कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा में लगे हुए थे। उन्होंने कोरोना से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंस, मास्क का प्रयोग आदि के प्रति जागरुकता अभियान भी चलाया गया।

नीरज कुमार गिरि के द्वारा कोविड के दौरान गरीबों के घरों तक राशन सामग्री, कोरोना से ग्रसित लोगों को अस्पतालों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना, उन्हें भर्ती कराना, ऑक्सीजन उपलब्ध कराना आदि जैसे कई कार्यों को किया गया था।

बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से हुए सम्मानित

ब्रांड एंपावर के द्वारा मुंबई में आयोजित इंडस्ट्री अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम में बिहार के दो युवाओं को अवार्ड के लिए चयनित किया गया। जिसमें गया में बोधगया के नीरज कुमार गिरि को कोरोना काल में बेहतर कार्य करने को लेकर उनका चयन किया गया।

Neeraj from Bihar received the Best Social Activist Award by Bollywood Actress Shilpa Shetty
बिहार के नीरज को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा मिला बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड

नीरज को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुंबई से वापस लौटे नीरज कुमार गिरी ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में मानवता के नाते सामाजिक कार्यों को किया था।

कभी यह उम्मीद नहीं थी किसी अवार्ड से सम्मानित भी किया जा सकता है। यह अवार्ड आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा। ताकि महामारी जैसे कई प्रकार के आपदा के दौरान युवाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर मदद, राहत और सामाजिक कार्यों को किया जा सकेगा।

और पढ़े: Bihar Teacher Result 2023: कब आएगा बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट? BPSC अध्यक्ष का आया बयान, जानिए क्या कहा?

और पढ़े: Bihar Tourism: बिहार का स्विट्जरलैंड है कैमूर की पहाड़ियों में बसा ये लेक, यहाँ आकर होता है जन्नत सा अनुभव