जरुरी सुचना: नए साल में बंद रहेंगे नेचर और जू सफारी के द्वार, जाने राजगीर में क्या-क्या रहेगा खुला

nature safari zoo safari will closed on new year 2024

जरुरी सुचना: नए साल को लेकर सभी लोगों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। अभी से ही लोग 1 जनवरी के दिन कहां घूमेंगे इसका निर्णय ले रहे हैं। किसी बीच यदि आपने साल के मौके पर राजगीर घूमने की सोच रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है बेहद जरूरी है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की नई साल में राजगीर के मशहूर नेचर सफारी और जू सफारी के द्वारा बंद कर दिए गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी पर्यटकों में मायूसी की लहर दौड़ पड़ी है।

1 जनवरी को बंद का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो 1 जनवरी 2024 को सरकार के निर्देश अनुसार नेचर सफारी को बंद रखा जाएगा जिसके कारण पर्यटक ग्लास ब्रिच, शूटिंग,सस्पेंशन ब्रिज,जिप लाइन, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग इत्यादि अन्य ढ़ेरो चीज का आनंद नहीं ले पाएंगे।

जो सफारी पूरे बिहार में मशहूर है यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। यहां पर पर्यटक बंद गाड़ी में कैद होकर खुले में जानवर को देखते हैं,यही चीज यहां पर लोगों को आकर्षित करती है। आपको बता दे की जू सफारी में शेर,बाघ, हिरण, बंदर,भालू समेत अन्य खूंखार जानवर मौजूद है,जो खुले आसमान के नीचे हर वक्त घूमते रहते हैं।

राजगीर में घूमने वाला जगह

साल 2023 बहुत जल्द खत्म होने वाला है ऐसे में कई बिहार के लोग बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और डॉन लोग अपने राज्य में ही घूमने वाली जगह का तलाश कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि बिहार में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर आप नए साल का जश्न मान सकते हैं।

लेकिन आपको नाराज होने की कोई बात नहीं है राजगीर में ऐसे कई जगह मौजूद है जहां पर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं। नए साल के मौके पर राजगीर में आप इन जगहों पर घूम सकते हैं।

  • सोन भंडार
  • वेणु वन
  • घोड़ा कटोरा
  • रोपवे
  • पांडू पोखर
  • राजगीर कुंड
  • विश्व शांति स्तूप
  • पावा पूरी जल मंदिर
  • नालंदा खानदार
  • नालंदा म्यूजियम

nature safari zoo safari will closed on new year 2024

राजगीर की दूरी

नए साल के शुभ अवसर पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार के राजगढ़ में अधिक पर्यटक घूमने आएंगे। ऐसे में नेचर सफारी और जू सफारी बंद हो जाने पर पर्यटकों में निराशा है। लेकिन तब पर भी राजगीर में 1 जनवरी के दिन घूमने वाले जगह पर भीड़ लगना तय है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की बिहार की राजधानी पटना से राजगीर की दूरी महज 53 किलोमीटर है। यहां आप रेलवे और अपने निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकते है। राजगीर के नजदीकी स्टेशन से इन जगहों पर जाना बेहद आसान है।

यह भी पढ़े:India News : देश में पहली बार यहां नीचे चलेगी गाड़ियां और ऊपर दौड़े की शेर और चीते