बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों को 6 हफ्तों के लिए किया गया कैंसिल, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Muzaffarpur Surat Express Update: बिहार के मुजफ्फरनगर से चलने वाली मुजफ्फरनगर सूरत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रेलवे द्वारा एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस को 6 सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा पटना-इंदौर ट्रेन को भी 6 ट्रिप के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस अपडेट
मुजफ्फरनगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरनगर सूरत एक्सप्रेस को भोपाल मंडल के अंतर्गत किए जा रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के चलते रद्द किया गया है। आपको बता दें यह गाड़ी हफ्ते में एक दिन रविवार को चलाई जाती है। भोपाल मंडल की बीना जंक्शन पर वॉशिंग एप्रन के कंस्ट्रक्शन के चलते मुजफ्फरनगर सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में रुकावट आई है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को 7 अप्रैल से लेकर 12 में तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा वापसी में आने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस की 5 अप्रैल की ट्रिप को भी कैंसिल कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर सूरत एक्सप्रेस के अतिरिक्त पटना इंदौर ट्रेन के लिए भी रेलवे द्वारा बाद अपडेट सामने आया है। पटना से चलकर इंदौर जाने वाली पटना इंदौर एक्सप्रेस को भी 6 ट्रिप्स के लिए कैंसिल किया गया है।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
बिहार से मध्य प्रदेश और गुजरात जाने वाली ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दे, बिहार से कई श्रमिक साप्ताहिक रूप से गुजरात और मध्य प्रदेश के कई इंडस्ट्रियल एरियाज में काम करने के लिए जाते हैं। जिससे उन्हें आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
भोपाल मंडल के बिना जंक्शन पर किए जा रहे निर्माण करके चलते इस इस स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव को भी कैंसिल किया गया है। समय को के अनुसार बीना जंक्शन से आगे या पीछे तक ट्रेनों को चलाया जाना चाहिए। जिससे को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कुछ आसानी हो जाएगी।
रेलवे के अनुसार जिन लोगों ने पहले ही इन ट्रेनों में टिकट बुक कर लिया है। उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा जानकारी भेज दी गई है
यह ट्रेन भी की गई कैंसिल
भोपाल मंडल के बीना जंक्शन पर वॉशिंग एप्रन निर्माण कार्य हेतु नीचे दी गई अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है। तो अगर आप भी इन ट्रेनों में यात्रा करने का विचार बना रहे हैं, अन्य अन्य यातायात के विकल्प को भी ध्यान में लेकर चलें।
सोर्स | गंतव्य | गाड़ी संख्या | निरस्तीकरण तिथि |
गोरखपुर | ओखा | 15045 | 04, 11, 18, 25 अप्रैल, 02, 09 मई 2024 |
ओखा | गोरखपुर | 15046 | 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12 मई 2024 |
सूरत | मुज़फ्फरपुर | 19053 | 05, 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10 मई 2024 |
मुज़फ्फरपुर | सूरत | 19054 | 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12 मई 2024 |
पुणे | लखनऊ जं. | 11407 | 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07 मई 2024 |
लखनऊ जं. | पुणे | 11408 | 11, 18, 25 अप्रैल, 02, 09 मई 2024 |
यह भी पढ़ें : बिहार के इस गांव में पहली बार पहुंची ट्रेन को देखने उमड़ पड़ी भीड़, लोगों ने ट्रेन पर चढ़कर खींची सेल्फी