मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागे कई कैदी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है, मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की खबर है जिसके बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं और कोहराम मचा हुआ है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सेंट्रल जेल से कई कैदी भाग निकले है जिसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गया है, स्थानीय लोगों के मुताबिक दो से तीन क़ैदियों के भागने की सूचना मिल रही है हालाँकि आधिकारिक तौर पर इस घटना को लेकर कोई पुष्टि नहीं मिली है।

कैदियों को पकड़ने के लिए दो थाना का पुलिस कर रही छापेमारी

भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए मिठनपुरा नगर और बेला थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है साथ ही शहर के सीमा को सील कर गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने कैदी भागे हैं और कितनों को पकड़ा गया है।

पुलिस ने दो कैदियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर के काली वाली रोड तीन पोखरिया के रहने वाले रणजीत मलिक ने बताया कि पहले दो लड़के भागते हुए देखे गए. उनमें से एक शख्स हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहना हुआ था. जबकि दूसरा शख्स उजला कलर का शर्ट और पैंट पहना था. इसपर रणजीत ने प्रशासन को जानकारी दी. तब जाकर पुलिस ने देखा कि दोनों कीचड़ में छिपे हुए थे. पुलिस ने फ़ौरन दोनों को दबोच लिया।