Big Breaking: राम मंदिर उद्घाटन में पहुंचेंगे महेंद्र सिंह धोनी, तस्वीर किया साझा

MS DHONI INVITED FOR RAM MANDIR OPENING CEREMONY

Big Breaking: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आने वाले 22 जनवरी को होना तय है। उद्घाटन समारोह में देश के नाम से व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

धोनी को अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मिला है। 22 जनवरी को होने वाली है रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को भी समारोह का निमंत्रण मिला है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हजारों की संख्या में नमकीन हस्तियां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे भारतवासियों में राम मंदिर बनने का एक अलग खुशी है।

रांची में मिला निमंत्रण पत्र

महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण बीते सोमवार को रांची स्थित उनके घर पर दिया गया। धोनी को निमंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह प्रांत सचिव धनंजय सिंह के हाथों दिया गया|

मशहूर T20 लीग चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को औपचारिक रूप से निमंत्रण किया गया तो उसे वक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे|

MS DHONI INVITED FOR RAM MANDIR OPENING CEREMONY

कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं?

रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे या नहीं, यह स्पष्ट रूप से उद्घाटन कार्यक्रम वाले दिन ही पता चलेगा|

महेंद्र सिंह धोनी नए साल के मौके पर दुबई अपने परिवार के साथ गए हुए थे कुछ दिन पहले ही अपने होमटाउन रांची लौटे हैं| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दिया है|

यह भी पढ़े:-Bihar New Vande Bharat: बिहार को मिला एक और वंदे भारत का तोहफा, रूट हुआ तय; जाने डिटेल्स