Movies Releasing In April 2024: अप्रैल में रिलीज हो रही ये धमाकेदार फ़िल्में, मचेगा धमाल

अप्रैल का महीना शुरू हो चूका है और इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों की तारीखे भी सामने आ चुकी है। अप्रैल में कई धमाकेदार फ़िल्में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इन फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर राजकुमार राव जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं की फिल्में शामिल है। आईये देखते है अप्रैल में रिलीज होने जा रही फिल्मों की लिस्ट।
जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी
सबसे पहले 05 अप्रैल 2024 को थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म जेएनयू आपको ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ के परिसर में ले जाएगी, जहां छात्र राजनीति का रंग देखने को मिलेगा।
रवि किशन, रश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा और अतुल पांडे जैसे सितारों से सजी यह फिल्म आपको छात्र जीवन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराएगी।
बड़े मियां छोटे मियां
इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की “बड़े मियां छोटे मियां” फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
BMCM फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इस फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
मैदान
मैदान फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन की परफॉरमेंस की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
मैदान एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जहां भारत की आजादी के कुछ ही साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 10 अप्रैल 2024 को थिएटर में रिलीज की जाएगी।
अमर सिंह चमकीला
अगला नंबर है अमर सिंह चमकीला फिल्म का, जो पंजाबी लोकप्रिय गायक अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की जीवन कहानी पर आधारित है।
यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है और इसमें परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में फिर एक बार जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी एक साथ फिर से नजर आने वाली है।
’मिस्टर एंड मिसेज माही’ पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई थी। यह फिल्म इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को थियेटर में रिलीज होने जा रही है।
दो और दो प्यार
“दो और दो प्यार” एक रोमांटिक कॉमडी मूवी है। इस फिल्म में आपको विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनय करते नजर आएंगे।
फिल्म में सेंथिल और विद्या एक कपल का रोल निभा रहे हैं, वहीँ इलियाना और प्रतीक एक कपल हैं और फिल्म में दोनों ही कपल्स की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म को 19 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा।
तेहरान
इसके बाद 26 अप्रैल 2024 को, जॉन अब्राहम और मानुषी चिल्लर अभिनीत फिल्म “तेहरान” थिएटर में दस्तक देगी।
अरुण गोपालम द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा का मिश्रण है जो आपको अपनी सीटों से चिपका कर रखेगी।
Movies Releasing In April 2024
Movie | Genre | Release Date |
---|---|---|
IRaH | Action | April 4th |
The Lost Girl | Thriller | April 5th |
The Defective Detectives | Comedy | April 5th |
JNU: Jahangir National University | Drama | April 5th |
Good Luck (New) | Comedy | April 5th |
Dukaan | Drama | April 5th |
Ek Kori Prem Katha | Romance | April 5th (To be confirmed) |
Bade Miyan Chote Miyan | Action | April 10th |
Maidaan | Drama, Sport | April 10th |
Gauraiya Live | Drama | April 12th |
Amar Singh Chamkila | Biopic | April 12th |
Masoom Kaatil | Crime, Thriller | April 12th |
Do Aur Do Pyaar | Comedy | April 19th |
Appu | Animation, Drama | April 19th |
Love Sex Aur Dhokha 2 | Thriller | April 19th |
Tehran | Thriller, Drama | April 26th |
और पढ़ें: IPL Vs PSL: IPL और PSL टीमों के बीच होगा मैच, 10 साल बाद लौट रहा ये टूर्नामेंट
और पढ़ें: Naukri In India: भारतीय कंपनियों में घट गई नौकरियां, भर्ती में हुई इतनी गिरावट