|

Mini Shimla Bihar: बिहार के मिनी शिमला के सुंदरता के सामने असली शिमला भी फीका, जल्दी जाए घूमने

Mini Shimla Bihar

Mini Shimla Bihar: बिहार में देखा जाए तो घूमने के लिए कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। दिन प्रतिदिन सरकार के द्वारा पर्यटक के क्षेत्र में विकास का कार्य भी किया जा रहा है जिससे बाहर के लोग भी यहां पर घूमने आए।

इसी कड़ी में हम आपको आज बिहार के मिनी शिमला के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां की खूबसूरती के सामने आपको असली शिमला भी फीका लगेगा। तो आइये आज इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं इस जगह से संबंधित पूरी जानकारी….

बिहार का मिनी शिमला

बिहार राज्य भारत के उत्तर दिशा में बस एक राज्य है जो अपनी ऐतिहासिक, संस्कृति, विविधता, समृद्धि और धार्मिक स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए अक्सर लोग देश-विदेश से आते हैं।

यदि आप भी बिहार के मिनी शिमला के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि जमुई जिले के अंतिम छोर पर सिमुरतलला गांव बस है। जिसे लोगों के द्वारा मिनी शिमला के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो यह जगह चारों तरफ से घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है।

Mini Shimla Bihar
Mini Shimla Bihar

जल्दी घूमने का करें प्लान

बिहार के मिनी शिमला घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह पोस्ट बिल्कुल आपके लिए है। यहां जाने के लिए सबसे पहले आपको जमुई जिला ट्रेन या अपने निजी वाहन से पहुंचना होगा।

नए साल यानी ठंड के मौसम में यहां पर पर्यटक अधिक मात्रा में पहुंचते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह जगह अंग्रेजों के शासनकाल से बना हुआ है, जो आज के समय में बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में आता है।

ऐसा दिखता है बिहार का मिनी शिमला

जमुई जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिमुरतलला गांव जिसे लोग आज के समय में मिनी शिमला के रूप में भी जानते हैं। जानकारों की माने तो यह जगह चारों तरफ से पहाड़ों और वादियों से घिरा हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस जगह की प्रशंसा खुद स्वामी विवेकानंद ने अपने संपूर्ण भ्रमण पुस्तक में की है। किताब में यहां की खूबसूरती का व्याख्या किया गया है। बिहार के मिनी शिमला का नजारा बेहद खूबसूरत है, आप भी एक बार जरूर घूमने आए।

यह भी पढ़े:Bihar Development : बिहार में बन रहा है वाराणसी और हरिद्वार से भी ज्यादा खूबसूरत घाट