|

Bihar Industrial Development : बिहार के इन तीन जिलों में बनेगा मेगा औद्योगिक क्षेत्र नहीं होगा पलायन

पिछले कई दशकों से बिहार में कोई भी औद्योगिक क्षेत्र पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुआ है। वहीं बिहार कहीं ना कहीं देश के कई अन्य राज्यों से औद्योगिक दृष्टिकोण से बहुत ज्यादा पीछे है। वहीं बिहार में उद्योग धंधे ज्यादा ज्यादा लग सके इसको लेकर अब बिहार में बिजली और रोड की स्थिति को बेहतर की गई है। इसी के साथ-साथ अब बिहार में उद्योग धंधे लगे भी शुरू हुए हैं।

जहां पिछले दिनों आडानी ग्रुप ने बिहार में 800 करोड रुपए की निवेश करने का ऐलान किया। जिसके बाद से अब यह उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार में भी उद्योग धंधे तेजी से  खुलेंगे इसी बीच अब बिहार के तीन जिलों में औद्योगिक क्षेत्र बनाने का ऐलान किया गया है। इससे कहीं ना कहीं बिहार में पलायन रुकेगी और उद्योग धंधे फल फूल सकेंगे तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सा जिला है जहां पर औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा।

पिछले 10 महीने में इन क्षेत्रों में बने औद्योगिक क्षेत्र

बिहार में उद्योग धंधे को और भी बेहतर करने के लिए पिछले 10 महीना में कई औद्योगिक क्षेत्र बने हैं, उद्योग विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में कई औद्योगिक क्षेत्र पिछले 10 महीना में बनाए गए हैं।

जिसमें मोतीपुर के शुगर मिल महाबल में 62.57 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ किशनगंज में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया गया है। इसके साथ-साथ कई अन्य औद्योगिक क्षेत्र का भी निर्माण किया गया है।

इन जिलों में बनेंगे औद्योगिक क्षेत्र

बिहार में उद्योग धंधे के विकास के लिए तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे, जो कि बिहार के तीन जिलों में बनेंगे जिन तीन औद्योगिक क्षेत्र को बनाए जाएंगे उसमें उद्योग विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार। मधेपुरा खगड़िया और गया में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे।

इसमें कुल 259 एकड़ जमीन को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए खुद उद्योग विभाग के सचिव दिलीप कुमार ने आदेश भी जारी किया है और इसकी जानकारी दी है।

किन-किन जिलों में कितने एकड़ में फैला होगा औद्योगिक क्षेत्र

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि मधेपुरा जिला में कुल 186 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वहीं खगड़िया जिला में 100 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके साथ-साथ गया के 23 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा इन सभी क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने से कहीं ना कहीं उन जिलों के लोगों को सीधा तौर पर इसका लाभ मिलेगा और लोग अपने जिलों से पलायन नहीं करेंगे।

और पढ़े :  बिहार में लगेगा देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट, सौर ऊर्जा से जगमगाएगा राज्य, जानिए कितना आएगा खर्च?