Mausam Bihar Mobile App: ऐसा मोबाइल एप बनाने वाला बिहार पहला राज्य, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Mausam Bihar Mobile App: बिहार में मौसम के मिजाज को समझना अब बेहद आसान हो गया है, खासकर मानसून के समय में। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार मौसम सेवा केंद्र का उद्घाटन किया है, जिसने एक मोबाइल ऐप विकसित किया है जिसका नाम है “मौसम बिहार (Mausam Bihar Mobile App)“। इस ऐप में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने इस ऐप का लोकार्पण किया है। यह ऐप मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए विकसित की गई है और ऐसा मोबाइल एप बनाने वाला बिहार भारत का पहला राज्य बन गया है।

Mausam Bihar App की खासियत
चलिए हम आपको इस ऐप की खासियतों के बारे में बताते हैं। इस ऐप के माध्यम से अब आप मौसम का पूर्वानुमान आसानी से जान सकेंगे। बिहार के सभी किसान और आम लोग मौसम बिहार मोबाइल ऐप के द्वारा अपने ग्राम पंचायत के मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं।

Credits: Dainik Bhaskar
बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेगा और लोग दूरभाष या मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे। बिहार मौसम सेवा केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित की जाएगी, जिससे लोगों को सतर्क किया जाएगा और कम से कम क्षति होगी।
24 घंटे कार्यरत रहेगा बिहार मौसम सेवा केंद्र
बिहार में अब किसानों को खेती में सुविधा होगी क्योंकि इस ऐप के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी मिलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में 19 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन उनसे मौसम पूर्वानुमान की सही जानकारी नहीं मिलती थी।

Credits: Dainik Bhaskar
इसलिए बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 487 सेवा केंद्र स्थापित किए हैं, जिससे मौसम संबंधी सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा और लोग दूरभाषा या मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे।
ऐसा मोबाइल एप विकसित करने वाला बिहार पहला राज्य
एक बैठक में, बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक संजय कुमार पंसारी ने बताया कि बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की अमेरिका दौरे पर प्रशंसा हुई। योजना एवं विकास भाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने बताया कि यह मोबाइल ऐप (Mausam Bihar Mobile App) बिहार के द्वारा विकसित किया गया है और ऐसा करने वाला वह भारत का पहला राज्य है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र की स्थापना योजना एवं विकास भाग के नियंत्रण में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा की गई है। बिहार अब कर्नाटक के बाद भारत का दूसरा राज्य बन गया है जो पंचायत स्तर तक मौसम संबंधी आंकड़े ग्रहण करने में सक्षम है।
ऐसे करे Mausam Bihar Mobile App Download
अपने मोबाइल फ़ोन पर Mausam Bihar App Download करने के लिए इन चरणों को फॉलो करे:

- अपने मोबाइल के ‘Google Play Store” में जाए।
- सर्च बॉक्स में ‘Mausam Bihar Mobile App‘ टाइप करके सर्च करे।
- Mausam Bihar App को इनस्टॉल करे।
- Mausam Bihar एप को खोले।
- भाषा का चयन करे और मौसम की तजा जानकारी पाएँ।
इस ऐप्लिकेशन (Mausam Bihar Mobile App) में जनता को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की सुविधा दी गई है। कोई भी अपने क्षेत्र के मौसम का हाल जानना चाहे तो वह इस ऐप की मदद से मौसम का हाल जान सकता है। इसके साथ ही, वे 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जान सकते हैं। इस ऐप को आकर्षक बनाने के लिए उसकी थीम पर भी काम किया गया है। ऐप जैसा मौसम दिखाएगा, उसकी बैकग्राउंड थीम भी उसी प्रकार की होगी।
और पढ़े: PM Kissan Yojana: बिहार के किसान जल्द करवा ले ये काम, वरना अटक जाएगी आपकी 14वीं किस्त