Big Boss OTT के घर में पहुंची बिहार की मनीषा रानी, TikTok और Instagram से बनी सेलेब्रिटी, जानिए इनके बारे में

क्या आपने कभी सोचा है की Tik Tok और Instagram पर रील्स बनाने का शौक आपको कहाँ तक ले जा सकता है? बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 (Manisha Rani In Bigg Boss OTT 2) के घर में पहुंचा दिया है।
जहां वह हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट सहित अन्य 12 प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस हाउस में समय बितायेंगी और अपने साफगोई व बिंदास बिहारी स्टाइल से पूरे देशवासियों का मनोरंजन करेंगी।
मनीषा के चयन से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि हर मुंगेरी उस पर गर्व कर रहे हैं। उसे वोट करने के लिए उसके फैंस ने सोशल मीडिया पर अभियान चला रखा है।
TikTok से हुई फेमस, Instagram पर बनाया रील्स
मनीषा रानी (Manisha Rani) को बचपन से ही डांस व एक्टिंग का शौक था। मुंगेर जैसे छोटे शहर में भी जब-जब डांस का कंप्टीशन होता था तो वो उसमें भाग लेती थी। जिसके बाद वह टिक-टॉक पर डांस का रील्स बना कर सोशल मीडिया पर फेमस होने लगी। इसी दौरान वह कोलकाता डांस सीखने चली गयी।
उनकी चाहत इतनी थी कि वह कोलकाता में जुम्मा क्लास में बच्चों को डांस सिखाने लगी और उससे मिलने वाले पैसे से खुद भी डांस सीखती रही। जब टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा तो वह खुद से स्क्रीप्ट तैयार कर Instagram पर रील्स बनाना शुरू कर दिया।
लोगों को पसंद आया उनका अंदाज
विभिन्न विषयों पर वह रील्स बना कर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगी। लेकिन ठेठ बिहारी अंदाज में लोगों को हंसाने वाला वीडियो लोगों ने खूब पंसद व लाइक किया।
धीरे-धीरे वह फेमस होती गयी और उनका चयन वर्ष 2015 में डांस इंडिया डांस शो में हुआ। जिसमें वह पीबी राउंड तक पहुंची। इसके बाद एनटीवी के ‘गुड़िया रानी सभी पर भारी’ सीरियल में काम करने का ऑफर मिला। लेकिन कोरोना संक्रमण ने उसकी इस रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
बिग बॉस हाउस में 12 सेलिब्रिटी को टक्कर देगी मनीषा
बिग बॉस ओटीटी-2 में मनीषा (Manisha Rani Bigg Boss OTT) की धमाकेदार एंट्री हुई है। जिसको होस्ट खुद सुपर स्टार सलमान खान कर रहे हैं। इस शो में दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट, पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी जैसे 12 सेलिब्रिटी भाग ले रहे हैं।
जिसमें मुंगेर की बेटी मनीषा इन सभी को बड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर यह शो 17 जून से शुरू हो चूका है।
इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन है फाॅलोवर्स
इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसके रील्स देखने वालों की तादाद अच्छी-खासी है। मनीषा के इंस्टाग्राम अकाउंट (Manisha Rani Instagram) पर 4.5 मिलियन फाॅलोवर्स है।
View this post on Instagram
उनके पिता मनोज कुमार चंडी, बड़ी बहन सारिका कुमारी सहित मुंगेर के सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, आम जनता से मिल कर उसके पक्ष में वोट करने की अपील जनता से कर रही है।
और पढ़े: खुशखबरी: योगी जी के गढ़ गोरखपुर से बिहार-बंगाल तक बनेगा नया रेल रूट, जानिए पूरी डिटेल्स
कितनी पढ़ी लिखी है मनीषा रानी?
मनीषा रानी (Manisha Rani Big Boss Biography) मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है। उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं। जबकि माता रागनी देवी गृहिणी है।
मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसने अपनी पढ़ाई मुंगेर से ही की है। प्रारंभिक शिक्षा उसने जोसपॉल एकेडमी घोषी टोला से पूरी की। रामलखन सिंह उच्च विद्यालय से उसने 2011 में मैट्रिक और बीआरएम कॉलेज से इंटर की। जबकि आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में स्नातक पास किया।
और पढ़े: अजब-गजब: बिहार में जिस बेटे को परिवार ने मरा हुआ समझा, वो साले को 5 महीने बाद Momos खाते हुए मिला