Video: बिहार में आम खाने की अनोखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, वायरल हो रहा वीडियो, आप भी देखिए

बिहार में हाल ही में मिथिला आम उत्सव (Mithila Mango Festival) का आयोजन किया गया था। अब आम को लेकर बिहार से एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। दरअसल इस बार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आम खाने की एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
जिसमें कई लोगों ने आम खाने का आनंद उठाया। फिलहाल इस अनोखे प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। आम एक फल है, जो लगभग सब लोगों का पसंदीदा है।

Credits: Twitter
अभी बिहार में भीषण गर्मी है। इसमें लोगों को आम खाना खूब पसंद होता है। इसी बीच प्रदेश में आम खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे है।
आम खाओ इनाम पाओ
आपको बता दे की ये वायरल वीडियो लोगों में आम खाने की दिलचस्पी को बढ़ा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया। जहाँ कई तरह के आम की प्रदर्शनी लगाई गई।
आम खाओ इनाम पाओ की टैगलाइन के साथ बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया इलाके में इस आम खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
#पश्चिम_चम्पारण के #बेतिया में #आम_खाओ_इनाम_पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेकर आनंद उठाया। pic.twitter.com/4YgUmvAgU3
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) June 16, 2023
आप वायरल वीडियो में कई लोगों को कम समय में अधिक से अधिक आम खाते हुए देख सकते है। लोगगर्मी के इस मौसम में आम खाने का मजा उठा रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे है।
और पढ़े: VIDEO: बिहार में पिककप पलटते ही मच गई लूट, फ्री आम के साथ-साथ इंग्लिश दारू भी ले गए लोग
पहले भी हो चूका है प्रतियोगिता का आयोजन
वीडियो में आप देख सकते है की आम खाने की प्रतियोगिता में शामिल लोगों के सामने प्लेट भर कर आम रखा हुआ है। लोग इसे खूब मजे से जल्दी-जल्दी खाते हुए नजर आ रहे है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार लोगों को तय समय से पहले आम खाना होता है।
लोग एक के बाद एक आम चबाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ‘कितना स्वादिष्ट’। आपको बता दें कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन पहले भी किया जा चुका है।