बिहार में 1000 के पार हुआ LPG सिलेंडर का दाम, जानिए बाकी राज्यों में कितने का मिलेगा?

LPG cylinder price crosses 1000 in Bihar

देश में आम आदमी को महंगाई का जबरदस्त झटका मिला है। दरअसल पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम बढ़ने के साथ ही घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ऑयल कॉरपोरेशन ने एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी किया है। बिहार में तो एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 के पार हो गए हैं।

The prices of domestic LPG cylinders have also been increased.
घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए

चलिए एक एक करके जानते हैं दाम बढ़ने के बाद दिल्ली-मुंबई, यूपी सहित बाकी राज्यों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है?

50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दाम

50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रति 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 949.50 रुपये हो गए हैं। अक्टूबर 2021 के बाद एलपीजी के दाम में ये इजाफा पहली बार हुआ है।

हालांकि इस दौरान बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं किया गया था। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाए गए थे।

LPG price hike after October 2021
अक्टूबर 2021 के बाद एलपीजी के दाम में इजाफा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। प्रदेश में 987.50 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम हो गए हैं।

बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ने के बाद ये 1000 रुपये के पार हो गया है। यहां 998 रुपये प्रति सिलंडर से बढ़कर दाम 1039.5 रुपये पर आ गए हैं। मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 899.5 रुपए से बढ़कर अब 949.50 रुपए हो गई है।

दाम बढ़ने से आम जनता को सबसे बड़ा झटका

गौरतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं।

Commercial cylinder prices continue to rise
कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे

जिसका असर भी देखा जा रहा है। अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता को सबसे बड़ा झटका लगा है।