बिहार के रविकांत ने बनाई प्रेम कथा धारावाहिक, आज से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर होगा प्रसारण

Chamurui Ompa - Ek Prem Katha

बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले रविकांत (Ravikant) ने एक टीवी धारावाहिक का निर्देशन किया है जिसे अब राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन (DD National) पर आज से प्रसारित किया जायेगा। इस धारावाहिक को हर शनिवार और रविवार रात्रि के 10:30 से देखा जा सकता है। फिल्मकार, रंगकर्मी व लेखक रविकांत दाउदनगर प्रखंड के रेपुरा के रहने वाले है। उन्होंने अपने इस कहानी को बेहद ही रोमांचक और लोकप्रिय बताया है जिसे लोग खूब पसंद करेंगे। 

इस टीवी सीरियल के निर्माता “थर्ड ऑय आर्ट एंड क्राफ्ट” है वहीं धारावाहिक “चामुरुई ओम्पा…एक प्रेम कथा” (Chamurui Ompa- Ek Prem Katha) त्रिपुरा की सांस्कृतिक विरासत को संजोय उसकी पुरानी परंपरा पर आधारित एक प्रेम कहानी है। इसकी पूरी शूटिंग त्रिपुरा में ही हुई है। धारावाहिक के जरिए लोग उत्तर पूर्व की सभ्यता एवं संस्कृति के साथ-साथ इसके अनुपम सौंदर्य से परिचित हो सकेंगे।

रचना प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए निर्देशक रविकांत ने बताया कि “त्रिपुरा के सांस्कृतिक परिवेश वेशभूषा रहन-सहन के साथ ही यहां की प्रमुख भाषा कॉकबरक को भी धारावाहिक में उचित सम्मान मिला है। हिंदी धारावाहिक होने के बाद भी दो गीत कॉकबरक में रखे गए हैं। जिससे कॉकबरक भाषा की खूबसूरती से देश के अन्य भाग के लोग भी परिचित हों। त्रिपुरा की प्रसिद्द गायिका साधना रियांग ने कॉकबरक गीत को गाया है। शूटिंग त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला शहर, उदयपुर, आथारोबोला, खुमपोईलोंग, मानिक्का, कामि कोताल, मातार बाड़ी, त्रिपुरेश्वरी मंदिर, दुम्बूर डैम, नीर महल, अमरपुर में किया गया है।”

प्रोमो देखें