मतदान से पहले घर बैठे अपने फोन से पाएं अपने पोलिंग बूथ की सारी जानकारी, पढ़े डीटेल्स

Lok Sabha Election in Bihar: 19 मार्च से पूरे देश में लोकसभा के चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। बिहार में भी 40 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिसके अंतर्गत गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में पहले चरण में मतदान होने जा रहे हैं।

18 साल की आयु से अधिक उम्र वाले मतदाता अपने वोट का प्रयोग करके देश का भविष्य तय करने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा इलेक्शन को अच्छी तरह संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किया जा रहे हैं ।

इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा हर मतदाता को अपने मतदान केंद्र के बारे में सारी जानकारी फोन पर उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे मतदान के दिन आप अपना मेहनत और समय बचा सकते हैं।

आज अपने इस लेख में हम आपको अपने मतदान केंद्र के बारे में सभी जानकारी कैसे प्राप्त करें?, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो इस बार  मतदान करने से पहले आप अपने फोन की मदद से अपने पोलिंग बूथ और पोलिंग अधिकारी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अपनी मतदाता पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मतदान केंद्र की सारी जानकारी

अपने मतदान केंद्र के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के वेब ब्राउज़र में जाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को खोल लीजिए।
  • इसके बाद आप अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व् ईपीआईसी नंबर डालकर लॉगिन कर लीजिए।
  • इसके बाद आप माय पोलिंग स्टेशन विकल्प पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद आपको अपने मतदाता पहचान पत्र की जानकारी डालनी होगी।
  • इसको सबमिट करने के बाद आपके मतदान केंद्र की सारी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • यहीं से अपनी मतदाता पर्ची को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल एप से पाएं मतदान केंद्र की जानकारी

  • मोबाइल ऐप से मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको फाइंड माय पोलिंग स्टेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फार्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आप अपने मतदान केंद्र की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस ऐप की सहायता से आप अपने क्षेत्र में चुनाव के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों की संबंध में भी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।